अमित शाह ने किरन बेदी को किया इम्पोर्ट- दिल्ली भाजपा के नेता आये हाशिय पर !

0
36
amit shah with narendra modiआई एन वी सी न्यूज़
नई दिल्ली ,
दिल्ली के सभी कद्दावर भाजपा नेताओं के मुख्यमंत्री बनने सपने पर पानी फेरते हुयें आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किरण बेदी को भाजाप ने शामिल करके उन्हें अघोषित मुख्यमंत्री पद का दावेदार बना दिया हैं ! आज भाजपा मुख्यालय में किरण बेदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ आई और अरुन जेटली सहित और भी कई वरिष्ठ नेताओं के सामने भाजपा में शामिल हो गयी !
अगर सूत्रों की माने तो किरण बेदी को भाजपा में शामिल होने से पहले ही इस बात से आश्वस्त कर दिया गया था की दिल्ली की मुख्यमंत्री आप ही होंगी ! कई दिन की मत्थापच्ची के बाद जब दिल्ली भाजपा को अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ कोई मजबूत कैंडिडेट नहीं मिला था तो भाजपा के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ होने के लियें लोकसभा व् हालिया हुए सभी विधान सभा चुनावों में आजमाया ब्रह्मास्त्र आजमाया हैं ! जिस तरहा से भाजपा ने दूसरी पार्टी के दलबदलू नेताओं की टिकट देकर भारी विजय प्राप्त की थी उसी ने भाजपा को अभी हालिया विधान सभा चुनाव में सत्ता पर काबिज़ कर दिया था !
किरण बेदी की पेराशूट इंट्री ने दिल्ली भाजपा सभी बड़े नेताओ की नीद उड़ा दी हैं साथ ही सभी बड़े नेता जो अभी तक दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे उनको अब किसी दूसरे पद या फिर अगर दिल्ली सरकार बनती हैं तो किसी मंत्री पद पर आसीन होकर ही सकून करना पडेगा ! में अगर सूत्रों की माने तो इससे भाजपा संगठन पर बूरा असर पड़   सकता हैं ! साथ ही दिल्ली के सभी कद्दावर नेता अब अपने कद को बचाने की  कवायत में लगे हैं !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here