अब होगा जनजातीय पर्यटन का विकास ?

0
28

Union Minister for Tourism , K.Chiranjeeviआई एन वी सी ,

दिल्ली,

पर्यटन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. के. चिरंजीवि ने आज लोक सभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि जनजातीय क्षेत्रों की पर्यटन परियोजनाओं सहित विभिन्‍न पर्यटन परियोजनाओं का विकास और संवर्धन मुख्‍यत: संबंधित राज्‍य सरकारों/संघ राज्‍य क्षेत्र प्रशासनों की जिम्‍मेदारी है। पर्यटन मंत्रालय राज्‍य सरकारों/संघ राज्‍य क्षेत्र प्रशासनों द्वारा पहचान की गई परियोजनाओं के लिए योजना दिशा-निर्देशों के अनुपालन, पारस्‍परिक प्राथमिकता और निधियों की उपलब्‍धता की शर्त पर केन्‍द्रीय वित्‍तीय सहायता प्रदान करता है।  पिछले तीन वर्षों में प्रत्‍येक वर्ष और वर्तमान वर्ष में जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन के विकास और संवर्धन से संबंधित परियोजनाओं के लिए राज्‍य सरकारों/संघ राज्‍य क्षेत्र प्रशासनों (यूटी) को मंजूर की गई राशि के राज्‍य-वार ब्‍यौरे अनुबंध में दिए गए हैं।      पर्यटन मंत्रालय ने अपने वर्ष 2012-13 के वार्षिक प्‍लान बजट का 2.5 प्रतिशत जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन के विकास और संवर्धन के लिए निर्धारित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here