अतिपिछड़ा समाज नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जी जान से जुड़ा हुआ : लौटन राम निषाद

0
34

आई एन वी सी ,आई एन वी सी ,
लखनऊ,
भारतीय जनता पार्टी (मछुआरा प्रकोष्ठ) के प्रदेश संयोजक चै0 लौटन राम निषाद ने प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह के बयान को अत्यन्त अशोभनीय करार देते हुये कहा कि राष्ट्रविनाशक नरेन्द्र मोदी नहीं कांग्रेस व तथाकथित धर्म निरपेक्ष पार्टियां है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील सरकार ने 9 वर्षो से अधिक समय में देश को आर्थिक तंगी का शिकार बनाकर काफी पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की, आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा व स्वाभिमान के लिए नरेन्द्र भाई मोदी का प्रधानमंत्री जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बच्चा माँ की गोदी में सुरक्षित रहता है उसी तरह नरेन्द्र भाई मोदी के द्वारा देश सुरक्षित रहेगा।
श्री निषाद ने कहा कि जो भारत का खाता है, उसे भारत का गाना पड़ेगा। जो भारत में रहकर राष्ट्र के स्वाभिमान के खिलाफ काम करता है उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुये कहा कि कुछ राष्ट्र द्रोही तत्व भारत पाकिस्तान के मध्य जब मैंच होता है तो भारत की विजय पर मातम मनाते है और पाकिस्तान की विजय पर खुशियां जाहिर करते हुये मिठाई बाॅटते हैं वह पटाखे छोड़ते हैं, ऐसे लोगों को देश में नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के चक्कर में तथाकथित छदमधर्म निरपेक्ष बनने वाली पार्टियों ने देश का इस्लामीकरण करने का काम कर रहें हैं। उन्होंने कांग्रेस, सपा, बसपा आदि दलों को देश को कमज़ोर करने वाली पार्टी बताते हुये राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिए भाजपा को मजबूत करने का आहवान किया है।
श्री निषाद ने भाजपा (मछुआरा प्रकोष्ठ) का पुनर्गठन करते हुये कुछ नये पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। जिसके अनुसार राजीव रतन चन्द्रा को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय संयोजक, डाॅ0 बुद्धिराम बिन्द, डाॅ0 बी0के0 बिन्द को काशी क्षेत्र, बीनू निषाद व गौतम कुमार कश्यप को कानपुर क्षेत्र का सहसंयोजक और रामसुन्दर बिन्द को इलाहाबाद जिला, बनारसी प्रसाद निषाद को वाराणसी जिला, डाॅ0 जसवन्त सिंह निषाद को अलीगढ़ महानगर, चन्द्रभान कश्यप को अलीगढ़ जिला, राजाराम बिन्द को भदोही का जिला संयोजक नामित किया  है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती के लिए सामाजिक न्याय मोर्चा व मछुआरा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा समाज नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जी जान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय व सामाजिक समता, समरसता की पक्षधर पार्टी है और इसने अतिपिछड़ों को आगे बढ़ाने व राजनीतिक सम्मान देने का अन्य सभी दलों से अधिक काम किया है और नरेन्द्र भाई मोदी जैसे अतिपिछड़ें को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित कर पिछड़ों, अतिपिछड़ों का मान बढ़ाने का मकान किया है। आगामी लोग सभा चुनाव में भाजपा अन्य सभी दलों से अधिक टिकट अतिपिछड़ों को देकर अतिपिछड़ों को राजनीतिक रूप से मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने अतिपिछड़ों से सपा बसपा जैसे तुच्छ जातिवादी व परिवार वादी पार्टियों से सावधान होने का आहवान किया है।
लखनऊ, 5 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने कल्याण सिंह जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य की कामना की। जन्मदिन पर प्रदेष पदाधिकरियों ने कल्याणसिंह जी के घर जाकर बधाई दी। बधाई देने में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाष सिंह, विनय कटियार, रमापतिराम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, प्रदेष उपाध्यक्ष षिवप्रताप शुक्ला, हरिद्वार दूबे, प्रदेष मंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेष कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मीडिया प्रभारी मनीष शुुक्ला, सह मीडिया प्रभारी अनिता अग्रवाल आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here