अगले 3 दिनों तक तापमान में ‎गिरावट की संभावना

0
46

उत्तरप्रदेश में शीतलहर और कोहरे के कारण लोग हाल बेहाल हो गए हैं। इन दिनों प्रदेश में ठण्ड के कारण लोग बाहर ‎निकलने से भी बच रहे हैं। मौसम ‎विभाग ने अभी तीन ‎दिन तक तापमान में ‎गिरावट की संभावना जताई है। यूपी के शहरों में दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के उपर नहीं जा पा रहा है। बुधवार प्रदेश का सबसे ठण्डा शहर मेरठ रहा, यहां रात का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठा के अलावा पूर्वी यूपी और बुन्देलखण्ड में भी झोंक कर सर्दी पड़ रही है। रायबरेली प्रदेश का दूसरा सबसे ठण्डा शहर रहा है, जहां रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी में 4 डिग्री सेल्सियस जबकि मुजफ्फरनगर में 4.4 और चुर्क में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

ठण्ड का ये आलम कोहरे के कारण धूप न निकलने की वजह से हुई है। लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आसमान में बादल नहीं हैं। बल्कि कोहरे की इतनी मोटी परत हो गई है, जिसकी वजह से धूप नहीं निकल रही है। इसी वजह से दिन के तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है। वहीं, प्रदेश में कहीं भी तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज नहीं किया गया। सभी शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। मंगलवार को प्रदेश का सबसे ठण्डा शहर मुरादाबाद रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी में 13.5, प्रयागराज में 14.9 कानपुर में 15, वाराणसी में 17.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक कोहरे और शीतलहर से कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। ये जरूर है कि कहीं कहीं दोपहर तक हल्की धूप निकल सकती है जिससे थोड़ी राहत मिल जाये। PLC.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here