अखिलेश पर किसानो को भरोसा

0
23

आई एन वी सी न्यूज़ 

लखनऊ,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का 46वां जन्मदिवस आज लखनऊ में पार्टी मुख्यालय सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भी सादगी से मनाया गया और उनके दीर्घायु होने तथा जीवन में सफलता की कामना की गई। इस अवसर पर अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, गरीबों को भोजन-वस्त्र बांटने तथा वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी हुए।
      समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटा गया। हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह ने अपनी तीन समसामयिक कविताओं का पाठ किया। इस अवसर पर सर्वश्री अहमद हसन, नेताप्रतिपक्ष विधान परिषद, पूर्वमंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी एवं श्री अरविन्द सिंह गोप, श्री अवधेश प्रसाद सदस्य विधान परिषद श्री एसआरएस यादव, श्री अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, डाॅ0 राजपाल कश्यप एवं श्री जगजीवन प्रसाद की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बलिया में श्री रामगोविन्द चौधरी के साथ कार्यकर्ताओं ने श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।  
      इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार के कार्यकाल में जनहित की योजनाएं लागू करने के लिए सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों, गरीबों, के हितों के लिए समाजवादी आंदोलन की अगुवाई करने में श्री अखिलेश यादव पर ही भरोसा है। उनकी शालीनता की सभी प्रशंसा करते है। लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव तथा समाजवादी व्यवस्था को सशक्त बनाने की लड़ाई के लिए समाजवादी पार्टी संकल्पित है।
      वक्ताओं ने कहा कि देश में विभाजनकारी नीतियों के चलते तमाम आशंकाए हैं। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन के लक्ष्य की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रहेगा। इस बड़ी लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाने के अभियान में जनभागीदारी आवश्यक है। श्री अखिलेश यादव का भरोसा जनता पर अटूट है।
      इस अवसर पर सर्वश्री राजकुमार मिश्रा, श्रीमती जरीना उस्मानी, विजय सिंह, रामसागर यादव, ताराचंद्र, प्रदीप तिवारी, बृजेश यादव, मो0 एबाद, गीता सिंह, शाश्वत जोशी, नवीन धवन बंटी, आर ए उस्मानी, प्रदीप शर्मा, चैधरी राजपाल सिंह, डाॅ0 फिदा हुसैन अंसारी, सुशील दीक्षित, धीरज यादव, संजय विद्यार्थी सविता, अनीस राजा, अतुल प्रजापति, हर्ष वशिष्ठ, डाॅ0 देवेन्द्र पटेल, प्रो0 नरेन्द्र सिंह यादव, डाॅ0 मगरूब कुरैशी, डाॅ0 भूपेन्द्र दिवाकर, रामशंकर यादव, डाॅ0 अजीज खान, आरती सिंह पाल, मीना यादव, रेनूबाला, रूबी खान, प्रेमलता यादव, नसरीन फातिमा, पूनम यादव, अजय रावत, टीडी सिंह, संजीव भट्ट, अंकित सिंह बाबू आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
      लखनऊ में अध्यक्ष श्री फाखिर सिद्दीकी के साथ कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के लखनऊ महानगर कार्यालय, कैसरबाग, लखनऊ में श्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाया गया।
     श्री आनंद भदौरिया, एम.एल.सी. द्वारा चंद्रिका देवी मंदिर, बख्शी का तालाब में हवन पूजन एवं वृक्षारोपण किया गया। साधु संतों ने श्री अखिलेश यादव की दीर्घायु का आशीर्वाद दिया।
      डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में युवा नेता राज्यवर्धन ने साथियों के साथ श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिवस मनाया। लखनऊ विश्वविद्यालय में शहीद प्रतिमाओं की सफाई के साथ श्री अवनीश यादव, माधुर्य सिंह मधुर, महेन्द्र यादव, दद्न यादव द्वारा वृक्षारोपण कर श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिवस मनाया गया।  
      श्री नवीन धवन बंटी नगर उपाध्यक्ष एवं उनके साथियों के द्वारा डी.ए.वी. कालेज नाका लखनऊ के समीप लीलावती निराश्रित बालगृह, मोतीनगर में अनाथ बच्चों में वस्त्र तथा मिठाई आदि का वितरण किया गया। टी.बी. हाॅस्पिटल लखनऊ तथा लक्ष्मीबाई हाॅस्पिटल, राजाजीपुरम् में श्री अनीस राजा द्वारा मरीजों में फल वितरित किये गये। डाॅ0 राममनोहर लोहिया हाॅस्पिटल में श्री राम कुमार मिश्र द्वारा मरीजों को फल वितरित किये गये। मनकामेश्वर मंदिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की गई। हनुमान सेतु पर स्थित मंदिर के पास एडवोकेट धीरज द्वारा सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन किया गया तथा महिलासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह द्वारा गरीबों में फल विस्कुट बांटे गये। महाराजा टीकननाथ पासी किला पट्टी ढिलवाली बख्षी का तालाब लखनऊ में श्री जयसिंह जयंत ने साथियों के साथ पौधे लगाए।
 



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here