
आई एन वी सी न्यूज़
नई दिल्ली,
आज नई दिल्ली स्थित हिन्दू महासभा भवन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पांच सदस्यीय ’हिन्दू न्यायपीठ चयन समिति’ का गठन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाष कौषिक ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री मुन्ना कुमार शर्मा पांच सदस्यीय चयन समिति के अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेष त्यागी समिति के सचिव होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाष कौषिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं0 अषोक शर्मा एवं नवनियुक्त हिन्दू न्यायाधीष डॉ0 पूजा शकुन पांडेय समिति के अन्य सदस्य होंगे। उत्तर प्रदेष प्रवक्ता अषोक पांडेय एवं मेरठ जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल प्रवक्ता का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि विवाह, पारिवारिक विवाद, सम्पत्ति सहित हिन्दुओं के सामान्य विवादों के अतिरिक्त लव जेहाद, गौहत्या एवं धर्मांतरण के विवादां का भी हिन्दू न्यायपीठ निपटारा करेगा। हिन्दुओं के बीच के झगड़े को आपसी सौहार्द व सुलह से निपटाया जायेगा। वहीं हिन्दू न्यायपीठ द्वारा लवजेहादियों, गौ हत्यारों व हिन्दुओं का धर्मांतरण करने वालों को सजा दिलवाने व इस पर कानूनी कार्यवाही करने का कार्य किया जायेगा। जिस प्रकार से भारतीय न्याय प्रणाली द्वारा गरीब व अक्षम लोगों को कानूनी सहायता दी जाती है उसी प्रकार से लव जेहाद व धर्मांतरण से पीड़ित हिन्दुओं को हिन्दू न्यायपीठ सहयोग करेगी तथा वकील की व्यवस्था करायी जायेगी। हिन्दुस्तान के सभी जिलां में हिन्दू न्यायपीठ स्थापित की जायेगी तथा हिन्दू न्यायाधीष नियुक्त किये जायेगें, जिसका चयन ’हिन्दू न्यायपीठ चयन समिति’ करेगा।