हर ट्रिप के बाद सैनिटाइज होगी मेट्रो

0
12

नई दिल्ली |  कोविड के दौरान मेट्रो में सफर के दौरान आपको ज्यादा समय जाया करना पड़ेगा। मेट्रो परिचालन के नए समय व व्यवस्थाओं के चलते मेट्रो 5 से 7 मिनट के अंतराल पर मिलेगा। हर ट्रिप के बाद मेट्रो के सैनिटाइज किए जाने के कारण यात्रा का समय बढ़ जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने बुधवार को जारी अपने एसओपी में कहा है कि ट्रेन को अपना राउंड पूरा करने के बाद वापस आने से पहले डी-इंफेक्ट करना होगा। इसके चलते यात्रियों को मेट्रो के सफर में  दोगुना समय लग सकता है।

दिल्ली मेट्रो प्रबंध निदेशक मंगू सिं के मुताबिक इस डी-इंफेक्ट प्रक्रिया में 3-5 मिनट का समय लगेगा। इसका असर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी पर पडेगा। अभी दिल्ली मेट्रो की फीक्वेंसी 2.50 मिनट की है जो कि अब 5 मिनट से अधिक हो जाएगा। इसके अलावा अगर दिल्ली मेट्रो का स्टेशन कंटेनमेंट जोन में पड़ता है तो उसके प्रवेश व निकास गेट नहीं खुलेंगे। वैसी भी मेट्रो सिर्फ 38 फीसदी प्रवेश व निकास गेट ही यात्रियों के लिए खोलेगी।  

मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा जो मास्क पहन कर नहीं आएंगे उनको प्रवेश द्वार पर ज्यादा कीमत देकर मास्क खरीदने होंगे। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर उपलब्ध रहेगा। मेट्रो के भीतर एसी में समय-समय पर ताजी हवा बदली जाएगी। सभी यात्रियों को थर्मल स्क्रीन से गुजरना होगा और आरोग्य सेतु एप भी रखना होगा। संचालन वीडियो कैमरे की निगरानी में होगा और जहां भी नियमों का उल्लंघन होगा उस पर मेट्रो कंपनी को कार्यवाही करने का अधिकार रहेगा। दिल्ली मेट्रो के प्रमुख मंगू सिंह ने दिल्ली मेट्रो की संचालन की व्यापक जानकारी देते हुए कहा कि 7 सितंबर को शुरुआत में पहले चरण में येलो लाइन को खोला जाएगा। पीएलसी।PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here