आई एन वी सी न्यूज़
रांची,
सिमडेगा के हर घर हर परिवार का होगा विकास। सिमडेगा में तेजी से विकास का काम चल रहा है। जल्द ही यह आकांक्षी जिला की कोटि से बाहर हो जाएगा। सिमडेगा का विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार मेरी प्राथमिकताओं में है। हमने काम किया किया है और करते रहेंगे। महिला सशक्तिकरण के लिए सखी मंडल के माध्यम से उनके आर्थिक स्वावलंबन हो रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने सिमडेगा के नगर भवन में आयोजित विकास मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में कही।

योजनाओं का लाभ मिला तो खिल उठे चेहरे
कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा वेद व्यास योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, साईकिल वितरण योजना के लाभुको को योजना का लाभ मिला।

मुख्यमंत्री द्वारा वेद व्यास योजना के तहत् सामूहिक गृह प्रवेश, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत कंचन कुमारी, स्वाती लुगुन, रूक्सार परवीन, संतोषी कुमारी, रेश्मा कुमारी, प्रतिमा केरकेट्टा, सृष्टि कुमारी एवं सीमा कुमारी को मुख्यमंत्री द्वारा दस-दस हजार का चेक प्रदान किया गया। वहीं गर्भवती महिला के लिए गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से ममता देवी, हिरण देवी एवं द्रौपदी देवी को मुख्यमंत्री द्वारा सहायता राशि प्रदान की गई। कल्याण विभाग की ओर पांच स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण

मुख्यमंत्री ने भवन प्रमण्डल द्वारा 60,77,19,636 रूपये की योजनाओं से बनने वाले सरकारी भवनों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती, महारानी लक्ष्मीबाई, वीर बुधु भगत एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विकास मेला एवं प्रदर्शनी में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गए स्टॉल का भी अवलोकन किया।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here