
आई एन वी सी न्यूज़
रोहतक ,
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर रोहतक पहुंचनें पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा आई.टी. विभाग के प्रदेश प्रमुख प्रवीण घुसकानी ने अपने सैकड़ौ साथियोें के साथ पगड़ी पहनाकर सांपला टोल प्लाजा पर जोर-शोर से स्वागत किया। जहां पर कार्यकर्त्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर प्रवीण घुसकानी ने कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जगत प्रकाश नड्डा जी रोहतक पहुंचकर कार्यकर्त्ताओं को आगामी जीत का मूलमंत्र देंगें जिसके चलते कार्यकर्त्ता में भारी जोश का प्रवाह नजर आ रहा है। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार विगत लोकसभा चुनाव में हरियाणा में दस की दस सीट जनता ने भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने का काम किया था। ठीक उसी प्रकार हरियाणा राज्य के इमानदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की कार्यशैली को देखते हुए विधानसभा चुनाव में 75 से ज्यादा सीट जीतकर भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।