
तुषार अहमद सैफ़ी,,
आई.एन.वी.सी,,
दिल्ली,,
केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी और भू-विज्ञान मंत्री श्री एस जयपाल रेड्डी ने मौसम और जलवायु की पहुंच उपभोक्ताओं तक पहुंचाने को आसान बनाने का आह्वान किया। श्री रेड्डी ने ‘आईएमडी की मोबाइल मौसम सेवाओं’ का भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के 138वें स्थापना दिवस पर आज यहां नई दिल्ली में उद्घाटन किया। भू-विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. शैलेश नायर, आईएमडी के डीजीएम और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। श्री रेड्डी ने आईएमडी की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि समाज की बढ़ती हुई ज़रूरतों के मद्देनज़र संभाविक सटीक और उपयोगी सूचनाएं देना एक नई चुनौती है। इसके लिए वातावरण की निगरानी, विश्लेषण और भविष्यवाणी के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि, विमानन और ऊर्जा जैसे विशेष् क्षेत्रों की सेवाएं मौसम से संबंधित आर्थिक गतिविधियों तक पहुंचाई जानी चाहिए।