राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी मैं खलनायक बना कर उन्हें नेपथ्य में डाल दिया जाए
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है, कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी मैं खलनायक बना कर उन्हें नेपथ्य में डाल दिया जाए। इसी रणनीति के तहत राहुल गांधी के सबसे करीब युवा टॉप टेन को सुनियोजित रूप से लक्ष्य बनाया गया है।
राजधानी दिल्ली में चर्चाओं के अनुसार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिस तरह से आक्रमक होकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी को निशाना बना रहे थे। दोनों किसी दबाव में भी नहीं आ रहे थे। ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के युवा साथियों की महत्वाकांक्षा को भड़का कर कांग्रेस में राहुल और प्रियंका को अलग-थलग करने प्रयास किया जा रहा है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय भाजपा के सबसे चहेते नेता है। मध्य प्रदेश नेताओं के तमाम विरोध के बाद भी केंद्रीय नेतृत्व ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पलकों पर बिठा रखा है। उन्हीं के माध्यम से राजस्थान में राजनीतिक अस्थिरता की इबारत लिखी गई। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आत्मविश्वास तोड़ने तथा कांग्रेस की लीडरशिप में उन्हें अलग-थलग करने के लिए भाजपा वर्तमान स्थिति के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जिम्मेदार ठहरा रही है। टीवी चैनलों और समाचारपत्रो में आजकल यही समाचार फोकस में है, कि राहुल और प्रियंका का नेतृत्व निकम्मा है। राहुल और प्रियंका के करीबी ही उन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं। PLC.