बेंगलुरु । अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जहां तेजी से चल रहा है, वहीं इसके लिए राशि जुटाने का भी प्रयास तेज हो गया है। विश्व हिदू परिषद (विहिप) ने मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 के बीच कर्नाटक में चंदा जुटाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस कार्य में पांच लाख से अधिक स्वयंसेवक लगाए जाएंगे।इसकी जानकारी विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों के समूह बनाए जाएंगे। ये समूह राज्य के 27,500 गांवों में जाकर ‘निधि समर्पण’ (मंदिर के लिए चंदा) प्राप्त करने के लिए 90 लाख भक्तों से संपर्क करने वाले है। इस पर निगाह रखने के लिए श्रीराम मंदिर निधि सम्मान अभियान समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एन थिप्पेस्वामी कर्नाटक समिति के सचिव बनाया गया है। समिति का मार्गदर्शन करने के लिए संतों की एक समिति भी होगी। उन्होंने कहा कि 10 रुपये, 100 रुपये और एक हजार रुपये की राशि टोकन के जरिए एकत्र की जाएगी। दो हजार रुपये से अधिक का दान देने वालों को रसीद दी जाएगी। दान दी गई राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के तहत छूट मिलेगी।PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here