
लखनऊ,,
कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री श्री बी.एस. येदियुरप्पा के विद्रोही तेवरों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के अनूशाषित पार्टी होने के दावे की पोल खोल दी है। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने वाले येदियुरप्पा के सामने भाजपा नेतृत्व निरीह प्राणी बनकर रह गया।
कंाग्रेस के वरि”ठ नेता श्री सुबोध श्रीवास्तव एवं पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की आज दिल्ली में हुई बैठक में भी श्रीमती मेनका गांधी जैसे नेताओं ने श्री येदियुरप्पा की पैरवी की है। इससे साफ हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी में भ्र”टाचार को पोि”ात करने वाले नेताओं की कमी नहीं है। जिस तरह का कदम येदियुरप्पा ने भाजपा को चुनौती देते हुए उठाया है उसे ब्लैक मेलिंग की श्रेणी में रखा जा सकता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्री येदियुरप्पा द्वारा राज्य सभा के चुनाव में अपना प्रत्या’ाी खड़ा करने से भारतीय जनता पार्टी की स्थिति सांप-छछूंदर की गति वाली हो गयी है। झारखण्ड में भाजपा समर्थित प्रत्या’ाी के खिलाफ पूर्व वित्त मंत्री श्री य’ावंत सिन्हा द्वारा की गयी आलोचना से साबित हो गया है कि भाजपा के नेतृत्व में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामूली मुद्दों पर हर समय कांग्रेस को बदनाम करने वाली भाजपा को भ्र”टाचार के मुद्दे पर अपनी दोमुंही नीति अपनाने से बाज आना चाहिए, क्योंकि प्रदे’ा की जनता, श्री बाबू सिंह कु’ावाहा के मुद्दे पर भाजपा के रवैये का पहले ही सबक सिखा चुकी है।