
आई एन वी सी न्यूज़
लखनऊ,
प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण महाकुम्भ अभियान व भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश के पंचायतीराज निदेशक डाॅ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने आज यहां अलीगंज स्थित पंचायतीराज निदेशालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर डाॅ0 तिवारी ने कहा कि मनुष्य के अस्तित्व को बचाने में वृक्ष व पेड़-पौधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके संरक्षण के लिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही हम सबको इस वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूक होकर खाली स्थानों पर पेड़-पौधों का रोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज निदेशालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 250 वृक्षों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।