भारत में देखे गए कोरोना के सबसे कम मामले
भारत में कोरोना वायरस के लगभग 30,000 मामले दर्ज किए गए, जो 155 दिनों में एक दिन में आने वाले सबसे कम मामले हैं। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि ये दिवाली का समय था और लोगों ने परीक्षण भी कम कराए होंगे। वहीं अगर एक दिन में कोरोना से होने वाली मौतों की बात करें तो वायरस से दिन में 426 मौते हुईं, जो 163 दिनों में सबसे कम थी। पिछले सप्ताह वृद्धि दर्ज करने के बाद कोविड -19 मामले और सप्ताह के दौरान दर्ज की गई मौतों में भी तेजी से गिरावट आई है।
सप्ताह 8-15 नवंबर में पूरे भारत के अंदर 2,92,549 मामलों को दर्ज किया गया, पिछले सप्ताह दर्ज किए गए 3,25,555 ताजा संक्रमणों में गिरावट देखी गई। जुलाई के बाद से यह सबसे कम साप्ताहिक आंकड़े थे। इसी तरह, सप्ताह में 3,476 मौतें दर्ज की गईं, पिछले सप्ताह में 4,011 मौतों में से 535 की गिरावट दर्ज की गई। जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में होने वाली ये सबसे कम मौतें थीं। दिल्ली समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों ने इस सप्ताह के दौरान मामलों में तेजी दर्ज की, दक्षिण भारत में महाराष्ट्र और केरल को छोड़कर एक तेज गिरावट दर्ज की गई है।
हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाला अगला सप्ताह महत्वपूर्ण है, क्योंकि त्योहारी सीजन का असर तभी पता चलेगा। इस बीच, देश ने दीवाली के एक दिन बाद रविवार को 30,126 नए संक्रमणों की सूचना दी, जो 13 जुलाई के बाद आने वाले से सबसे कम दैनिक मामलों की संख्या थी। मुंबई में, मई के बाद पहली बार सक्रिय मामले 10,000 से नीचे आ गए। रविवार को, मुंबई में 9,956 सक्रिय मामले थे, 15 अक्टूबर को देखे गए 20,922 मामलों में 52% की गिरावट आई। शहर में राज्य के 12% सक्रिय मामले (84,918) हैं। PLC.