
आई एन वी सी न्यूज़
राँची,
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारत की संस्कृति को दुनिया में कोई मिटा नहीं सकता। प्रकृति के बिना मानव का जीवन अस्तित्वविहीन है। झारखण्ड की संस्कृति काफी प्राचीन है। राज्य की भाषा,संस्कृति एवं परम्परा को अक्षुण रखना हम सभी की जिम्मेवारी है। हमारी भाषा हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और यही भाषा संस्कृति हमें एक दूसरे से जोड़े रखती है। हमारी सरकार राज्य की भाषा संस्कृति को आगे बढ़ाने में कोइ कसर नहीं छोड़गी। वे आज मुख्यमंत्री आवास के प्रांगन में सरहुल मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नषा समाज के लिए कोढ़ है हमें नषामुक्त समाज बनाना है। हमें अपने नस्ल को इससे बचाना है। इसके लिए राज्य के महिलाओं और युवा वर्ग को आगे आने की आवष्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने राज्य को 100 प्रतिषत षिक्षित करने की आवष्कयता है क्योंकी षिक्षित समाज से ही परिवर्तन लाया जा सकता है। और इसी को ध्यान मंे रखते हुए मैं स्वयं झारखंड के उन आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में एक दिन का समय बिता कर उनके बच्चों को स्कूल भेजने का काम करूंगा जहां हमारे साथ अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे।
श्री दास ने कहा कि हमारे राज्य में पलायन एक समस्या के रूप में उभरा है,राज्य सरकार इसकेे निदान के लिये राज्य सरकार ने जनजाती विकास परिषद बनायेगी जिसमें स्वयं सहायता समूह के लोेेगों की भागिदारी सुनिष्चित की जायेगी। हम राज्य के विकास में आपकी भागीदारी को सुनिष्चित करना चाहते हैं। सत्ता का अधिक से अधिक विकेन्द्रीकरण करना है। सरकार राज्य के हर युवा को कौषल विकास से जोड़ना चाहती है। उन्हंे हुनरमंद बनाना चाहती है ताकि राज्य का कोई भी युवा अपने हुनर से रोजगार प्राप्त कर सके। उन्हांेने कहा कि राज्य के विकास में समाज के सभी वर्गों का इस सहयोग आवष्यक है।
श्री दास ने कहा कि राज्यहित को ध्यान में रखते हुए हमें मिलजुल कर स्थानीय नीति पर काम करने की जरूरत है इसमें आपके सहयोग की जरूरत है। उनहोंने कहा कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों में राज्यवासियों को प्राथमिकता दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केन्द्रीय सरना समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रांची की महापौर श्रीमती आषा लकड़ा, सिमडेगा विधायक श्रीमती विमला प्रधान,मांडर विधायक,गंगोत्री कुजूर, सचिव खेल कूद कला संस्कृति श्रीमती वंदना दादेल,उपायुक्त रांची श्री मनोज कुमार,वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार,सहित बड़ी संख्या में सरना समिति के गणमान्य लोग उपस्थित थे।