जंगलराज की सभी सीमाएं पार

0
31

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज सभी सीमाएं पार कर चुका है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से समाज का हर वर्ग अपने को प्रताड़ित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री जब तब अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस का सबक पढ़ते हैं परन्तु हकीकत में कोई उनको भाव नहीं देता है। अपराधी बेखौफ हैं और उन्हें विधिव्यवस्था के तंत्र की जरा भी परवाह नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद और चैपट है।
सपा मुखिया ने बुधवार को यहां जारी बयान मंे कहा कि भाजपा सरकार में लगातार शराब माफिया जहर मिलाकर लोगों की जान ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब पुलिस कर्मियों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। भाजपा राज में कानपुर काण्ड के बाद कासगंज में सत्ता संरक्षित शराब माफिया द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर एक सिपाही की हत्या कर दी गई, दारोगा गम्भीर रूप से घायल है। माफिया और सत्ताधीशों के सिंडीकेट ने एक बार फिर अपने फर्ज को अंजाम देने निकले पुलिसकर्मियों के लहू से धरती को रक्त रंजित कर दिया। PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here