
आई एन वी सी न्यूज़
चंडीगढ़,
हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में धोखे से गाडी में बिठाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए पांच लूटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
्इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन पुरूष व दो महिलाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि गत 14 जुलाई को सब्जी मण्डी सैक्टर 15 के पास एक महिला ने इस आरोपियों द्वारा बहला फुसलाकर सोने के कडे व बालियां लेकर भाग गए थे। आरोपियों में तीन पुरूष रविन्द्र पुत्र सतेन्द्र, लव कुमार पुत्र हरि लाल निवासी जांंलधर, पंजाब और रमेश कुमार पुत्र बीरभान निवासी लुधियाना, पंजाब व दो महिलाएं अंजू निवासी जालंधर तथा रानी निवासी लुधियाना को पंचकूला के 10 व 15 के चौक से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह गिरोह ज्यादा आयु की महिलाओं को रास्ता पूछने के बहाने से गाडी में बिठाकर उनसे सोने के गहने छिन लेते थे। इस गिरोह के पकडे जाने के बाद कई वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।