
आई एन वी सी न्यूज़
राँची,
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि खनिज सम्पदा परिपूर्ण झारखंड मात्र वन आच्छादित प्रदेश ही नहीं है बल्कि खेल प्रतिभा का भी धनी प्रदेश है। आवश्यकता है राज्य के खिलाड़ियों को उचित माहौल एवं प्रोत्साहन देने की। वे आज स्थानीय मोरहाबादी स्थित बिरसा मुण्डा फुटबाल स्टेडियम में आल इंडिया आमंत्रण फुटबाल टूर्नामेंट 2015 के उदघाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड में फुटबाल खेल को भी प्रोत्साहित कर इस दिशा में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस तरह के टूर्नामेंटों के आयोजन से राज्य के फुटबाल खिलाड़ियो को अपने अंदर की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। फुटबाल में राज्य के खिलाड़ी झारखण्ड का नाम देष और दूनियां में रौषन कर सकते हैं और खेल के क्षेत्र में झारखण्ड नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। झारखण्ड खेल के क्षेत्र में काफी आगे है, चाहे वह क्रिकेट का क्षेत्र हो, हॉकी या तीरंदाजी का क्षेत्र हो। इन सभी क्षेत्रों में हमारे खिलाड़ियों ने देश और राज्य का नाम रौशन किया है। इस कड़ी में निश्चित ही फुटबाल भी जुड़ेगा। यहाँ फुटबाल भी काफी लोकप्रिय खेल है।
मुख्यमंत्री श्री दास ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल का मनुष्य के जीवन में महत्वपर्ण स्थान है। शारिरिक विकास एवं अनुषासित जीवन इसमें सन्निहीत हैं जो युवाओं के भावी जीवन के लिए आवश्यक है। फुटबाल प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया आमंत्रण फुटबाल टूर्नामेंट 2015 में भाग ले रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबाल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उदघाटन समारोह में खेल एवं युवा कार्य मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।