कांग्रेस को बुढ़िया नहीं तो क्या गुड़िया कहूं : नरेंद्र मोदी

1
21

एम.ए. हक़
बैंगलोर.
कांग्रेस पार्टी को सवा सौ साल की बुढ़िया कहकर एक नई बहस को जन्म देने वाले नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो कांग्रेस को बुढ़िया नहीं तो क्या गुड़िया कहें.

गौरतलब है कि मोदी द्वारा कांग्रेस को बुढ़िया कहे जाने के बाद पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भी मोदी को करारा जवाब देते हुए पूछा था कि क्या वो बुढि़या दिखती हैं। प्रियंका का कहना था कि जितने अधिक युवा कांग्रेस में उतने भाजपा में तो उन्हें दिखाई नहीं देते। भाजपा को जवाब देते हुए प्रियंका ने यह भी कहा था कि यदि लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी जैसे लोग खुद को युवा मानते हैं तो अच्छी बात है।

कर्नाटक में प्रचार के दौरान मोदी ने मतदाताओं से कांग्रेस को नहीं चुनने के लिए तर्क देते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी बूढ़ी हो चुकी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here