
आई एन वी सी न्यूज़
नई दिल्ली/चंडीगढ़ ,
जनता पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों को घर आबंटित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले।
इस मौके पर टंडन ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों ने वर्ष 2008 की एक योजना के तहत चंडीगढ़ हाउसिंग को बोर्ड को मकानों की राशि जमा करवाई थी। लेकिन वर्ष 2012 में गृह मंत्रालय ने एक नई अधिसूचना जारी कर इसी योजना में शामिल आवेदकों को मार्केट दरों पर आवास मुहैया करने का ऐलान किया।
टंडन ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री को इन कर्मचारियों को पुरानी कीमतों के आधार पर ही आवास उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को वर्ष 2012 की अधिसूचना से बाहर रखा जाना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री ने इस मौके पर टंडन को इस मामले पर पूरी सहानुभूति पूवर्क विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन से इस पूरे मामले की फाइल मंगवा कर वह उचित कार्रवाई करेंगे।