
कनाडा ने हरियाणा के साथ कृषि, कृषि अनुसंधान, डेरी विकास, बिजली, बायो टैक्रोलोजी और पशुधन विकास जैसे क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग के लिए रूचि दिखाई है।
सस्काचेवान प्रांत के प्रीमियर ब्राड वाल के नेतृत्व में एक शिष्टïमण्डल शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की और पारस्परिक सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कनाडा और हरियाणा के बीच विशेषज्ञों के आदान-प्रदान की इच्छा व्यक्त की।
कनाडा के सस्काचेवान प्रांत के प्रीमियर ब्राड वाल के नेतृत्व में एक शिष्टïमण्डल शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शिष्टïमण्डल का स्वागत किया और हरियाणा और कनाडा के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया। ब्राड वाल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि कनाडा के सस्काचेवान की आर्थिक व्यवस्था नवीनतम और उत्कृष्ठ है जो प्रत्यक्ष रूप से मूलभूत स्त्रोत विशेषकर गेंहू , जई, मटर, दालें और पशुधन पर निर्भर है। वाल ने कृषि बहु-प्रौद्योगिकी औरखाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में कार्य करने की पेशकश की, जिससे हरियाणा और सस्काचेवान के बीच सम्बन्ध और मजबूत होंगे।
बैठक में मुख्य मंत्री ने वाल को जैविक उरर्वक के क्षेत्र में भी सहयोग की सम्भावनाएं तलाशने के लिए कहा। कृषि विभाग के उपमंत्री सुश्री अलन्ना कोच ने प्रस्ताव को स्वीकार किया और कहा कि कनाडा में बहुत सी भूमि पर जैविक खेती की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को वे विभिन्न संस्थाएं जो सस्काचेवान में कृषि बहु-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, उनके समक्ष रखेंगी।