आई एन वी सी,
भोपाल,
देश व प्रदेश में रियल स्टेट की प्रमुख संस्था के्रडाई के उपाध्यक्ष एवं शुभालय होम्स के चेयरमैन मनोज सिंह ‘मीक’ को अद्वितीय लेखनी के लिए राष्ट्रीय संस्कृति भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राजधानी की अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन संस्था ने रविवार को प्रदान किया। मनोज मीक को यह यह अवार्ड 2011-12 प्रकाशित किताब ‘सुख, संपत्ति घर आवे’ में अपनी कलात्मक लेखनी के लिए दिया गया है। यह पुस्तक बेस्ट सेलर भी रही। बीते एक दशक में शहरी विकास एवं रियल एस्टेट कारोबार का जैसा विस्तार हुआ है और आम लोगों का रुझान प्रॉपर्टी खरीदने तथा निवेश की ओर बढ़ा है। इसको लेकर आम आदमी की भाषा में मनोज ने बखूबी इसे पिरोया है। मनोज खुद ही रियल स्टेट को बहुत करीब से समझते हैं, जिसके अनुभव पुस्तक की कढ़ियों में देखने को मिलते हैं। इसके अलावा वे प्रदेश के प्रमुख समाचार-पत्रों में नियमित रियल स्टेट करोबार को लेकर लिखते रहे हैं। साथ ही एक विशेषज्ञ के तौर पर सुझाव भी दिए हैं। उनकी किताब में शहरी विकास से संबंधित रणनीतियों से लेकर सरकारी नियम-नीतियों, तमाम पहलुओं का सिलसिलेवार परिचय कराती है।

और इन्हें भी नवाजा : श्री मीक के साथ विद्यासागर जोशी, डॉ. एमएल नरसिंह राव, डॉ. नवनीत बनर्जी, डॉ. हेमराज पांडेय, प्रो. हैरम्य चतुवेर्दी, शशांक, डॉ. लक्ष्मण शर्मा को भी संस्कृति भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। सरस्वती सम्मान से सुरेश विजयवर्गीय, डॉ. गंगा प्रसाद गुप्त और भारत भाषा भूषण अवार्ड से डॉ. लक्ष्मीनारायण गुप्त, श्याम बिहारी सक्सेना, डॉ. शशि नायक, डॉ. राम वल्लभ आचार्य, एन गोपाल कृष्ण, केताबरापू राजश्री, डॉ. किश्वर जवी नसरीन को भी सम्मानित किया गया। इसी के साथ नवीन चतुर्वेदी, डॉ. विमल कुमार शर्मा, गुरुजादा विजयश्री, आचार्य के सत्यमूर्ति, डॉ. शबनम हमीद और अशोक कुमार रे को साहित्यश्री से नवाजा गया।
[…] आगे पढ़ें […]