मुस्लिमों को आरक्षण का लालीपाप दिखाकर बैकवर्ड के कोटे में डाका डाला : नितिन गडकरी

Published on February 21, 2012 by   ·   No Comments Print This Post Print This Post

आई.एन.वी.सी,,

लखनऊ,,

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज कानपुर के कैण्ट विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में वंशवाद नहीं है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कांग्रेस तो मॉं बेटे की पार्टी है। सपा में भी बाप-बेटा भाईवाद है। सपा-बसपा-कांग्रेस में भ्रष्टाचार कूट-कूट कर भरा है। श्री गडकरी ने कहा कि पहले इंन्दिरा गांधी हाथ हिलाती थी फिर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका बढ़ेरा भी अब अपने बच्चों को मंच पर लाकर हाथ हिलवाती है। इनके कायकर्ता कहते हैं कि सोनिया जी आई हैं नई रोशनी लाई हैं। जबकि यूपीए में रोशनी का पता नहीं है। यूपी की सड़क में बड़े बड़े गडढ़े हैं कि गडढ़ांे में सड़क है। पता नही चलता। श्री गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का कार्य दिया था। वो सड़के आज भी अच्छी बनी हुई हैं। घोटालों में 176 हजार करोड़े का 2-जी घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला का भी जिक्र किया। उन्होनंे कहा कि यूपी में गुण्डाराज, भ्रष्टाचार, महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को आरक्षण का लालीपाप दिखाकर बैकवर्ड के कोटे में डाका डाला है। सपा कार्यकाल के हल्ला बोल का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार में पत्रकारों को पीटा गया था, वकीलों यहां तक की न्यायाधीश एवं आई0ए0एस0, पी0सी0एस0 के साथ भी अभ्रदता हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रही है। आतंकवादी हिंदू है या मुसलमान देखकर सजा दी जाती है। छः साल हो गए हैं अभी तक अफजल गुरू को फांसी नहीं दी गई। आजममढ़ में मुस्लिम आतंकवादी मारा जाता है तो कांग्रेसी उनके घर जाकर सांत्वना देने का काम करते हैं और शहीद मोहन चन्द्र शर्मा के घर नहीं गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की तथा प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का दावा किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रदेश में परिवर्तन चाहते हैं। उ0प्र0 को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना चाहते हैं  और अटल जी के सपनो को साकार करना चाहते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने उ0प्र0 में चुनावी दौरे लगाकर जनता को नया संदेश देने का प्रयास किया है।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon

Tags:  , , , , , , , , , , , , , , ,

Readers Comments (0)




Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

Premium WordPress Themes
Free WordPress Theme