मायावती के एन0आर0एच0एम0 घोटाले में पोल खोलने का इरादा करने पर हत्या : अखिलेश यादव

Published on February 21, 2012 by   ·   No Comments Print This Post Print This Post

आई.एन.वी.सी,,

लखनऊ,,

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने बसपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा है। कि इसने प्रदेश के विकास की चिंता न कर मुख्यमंत्री की प्रतिमाएं लगवाने और पार्को, स्मारकों में हाथियों को सजाने में सारा बजट फूंक दिया। अनुत्पादक मदों पर जनता की गाढ़ी कमाई न लुटाई जाती तो गरीबों केा इलाज की सुविधा मिल जाती, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई मंहगी होने से दिक्कतें न आतीं। लोगों को पीने का पानी मिल जाता। बसपा सरकार ने अत्याचार भ्रष्टाचार और लूट का रिकार्ड कायम कर दिया है। श्री यादव ने आज एटा में 03 और आगरा में 02, कांशंीरामनगर, फिरोजाबाद में एक-एक सभा कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील की। इन सातों चुनावी सभाओं में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को सुनने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद रही। उन्होंनेे कहा कि बसपा राज में जबर्दस्त घोटाले हुए हैं। एन0आर0एच0एम0 घोटाले में तो 06 मौतें हो चुकी हैं। जिसने पोल खोलने का इरादा किया उसकी हत्या हो गई। इन घोटालों और जनता की गाढ़ी कमाई पत्थरों में फूंकने के लिए मुख्यमंत्री को भी जाॅच के बाद सजा मिलेगी। जो अफसर सेवा नियमावली के विपरीत मुख्यमंत्री के निजी कर्मचारी की तरह काम कर रहे हैं, उन्हें भी चिन्हित कर लिया गया है। उन्हें भी छोड़ा नहीं जाएगा। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हेागा कि उनकी प्रतिमाओं केा लगवाने वाले अफसर ही अब उनकों प्लाईवुड लगाकर चारों तरफ से ढक रहे हैं। बसपा राज के दिन समाप्त हो गए हैं। जनता इस सरकार से छुटकारा चाहती है। समाजवादी क्रांति रथ इस संकल्प के साथ चल रहा है कि बसपा सरकार को हटाना है, समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। श्री अखिलेष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों का 50 हजार रूपए तक कर्ज माफ होगा। सिंचाई मु्फ्त होगी। नौजवानों को रोजगार मिलेगा नहीं तो बेकारी का भत्ता दिया जाएगा। कन्या विद्याधन योजना पुनः लागू की जाएगी। रिक्शा चालकों केा यंत्रचालित रिक्शा मिलेगा। साइकिल आम आदमी की सवारी है, उसकी कीमत सस्ती होगी।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon

Tags:  , , , , , , , , , , , , , , ,

Readers Comments (0)




Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

WordPress主题
Free WordPress Theme