समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही सारे फर्जी केस खत्म

Published on February 20, 2012 by   ·   No Comments Print This Post Print This Post

आई.एन.वी.सी,,

लखनऊ,,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि प्रदेश में बसपा जैसी बेईमान सरकार कोई दूसरी नहीं हुई है। इसमें ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। बिना पैसे किसी का कोई काम नहीं हुआ है। इसने फर्जी केस लगाकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का बहुत उत्पीड़न किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही सारे फर्जी केस खत्म किए जाएगें और बसपा सरकार के काले कारनामो की जांच कराई जाएगी। श्री यादव ने आज जनपद इटावा के जसवंतनगर सहित भरथना, इटावा और महराजपुर (कानपुर नगर) विधान सभा क्षेत्रों में 5 चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गुण्डई का नामो निशान भी नहीं रहेगा। गुण्डों की जगह जेल में होगी। यदि समाजवादी पार्टी के किसी कार्यकर्ता नेता ने गुण्डई की तो उसे कड़ी सजा मिलेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ं उत्तर प्रदेश के विकास के लिए नए बिजलीघर और उद्योग धंधे लगेगें। किसानों के 50 हजार तक के कर्ज माफ होगें। सहकारी समितियों से उन्हें 4 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा। चार बीमारियां ऐसी हंै जिनका इलाज बहुत मंहगा है। आम आदमी उनका इलाज नहीं करा पाता है। ये हंै किडनी, लीवर, हार्ट, कैंसर इनके मुफ्त इलाज की व्यवस्था होगी। मुस्लिम भाईयों को उन्होने आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार उन्हें सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयेाग की सिफारिशों के अनुसार आरक्षण की सुविधाएं देगी। उनके मदरसों, धार्मिक स्थलों का संरक्षण होगा। रोजी रोटी से उर्दू जुड़ेगी।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon

Tags:  , , , , , , , , , , , , ,

Readers Comments (0)




Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

Free WordPress Theme
Premium WordPress Themes