मुस्लिम अब बन बनेगे समाजवादी पार्टी का वोट बैंक
Published on January 29, 2012 by News Desk · No Comments
Print This Post

आई.एन.वी.सी,,
दिल्ली,,
दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के साथ होटल ताज में संयुक्त सम्वाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मुसलमानों से वोट डालने की अपील की।
श्री मुलायम सिंह यादव ने शाही इमाम का समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वे वचन देते हैं कि हम पर जो विश्वास जताया गया है तो मुस्लिम समाज को कतई निराश नहीं करूॅगा। उनकी उम्मीदें पूरी करने का प्रयास होगा। उन्होने याद दिलाया कि 1977 के बाद यह दूसरा मौका है जब समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपील की गई है। श्री यादव ने कहा कि मैं अपनी बात पर अटल रहता हूॅ। आज जो भावनाएं व्यक्त की गई हैं मैं उससे भी ज्यादा करने का प्रयास करूॅगा। मुस्लिम समाज के सम्मान के खिलाफ कोई बात बर्दाश्त नहीं करूॅगा। आपके समर्थन को कभी भूलूंगा नहीं। उन्होने कहा हम आज तक हर इम्तहान में पास होते रहे हैं, मुस्लिम समाज का सहयोग रहेगा तो आगे भी कामयाब होगें। समाज की सभी उम्मीदें पूरी करेगें। प्रेसवार्ता की रिपोर्ट संलग्न है।
इस मौके पर आल इंडिया मजलिस उलमाए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना श्री जैनुद्दीन ने श्री मुलायम सिंह यादव को मजलूमों का मसीहा बताया। उलमाए-देवबन्द मौलाना मुफ्ती अरशद तथा मौलाना नुरूल हुदा, मोहतमीम दारूल उलूम फराकिया देवबंद ने समाजवादी पार्टी के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि मुसलमानों के मसलो पर श्री मुलायम सिंह यादव ही अकेले अपनी आवाज उठाते हैं। इसलिए मुस्लिम समाज को उनको विधान सभा चुनाव में एकजुट होकर वोट देना चाहिए।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मजलिस उलेमा-ए-हिन्द के प्रवक्ता श्री जमाल फैजी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी तथा श्री आशु मलिक भी मौजूद थे।
Tags: BJP, BSP, Chief Minister, CM, congress, india, invc, Lucknow, Mayawati, minister, moulana saiyad ahmed bhukhari, MP, SP, U.P, जामा मस्जिद, दिल्ली, दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी, मुलायम सिंह यादव, मुस्लिम अब बन बनेगे समाजवादी पार्टी का वोट बैंक, मै न्याय दूंगा : मुलायम सिंह यादव, मौलाना सैयद अहमद बुखारी, शाही इमाम, शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी, समाजवादी पार्टी, समाजवादी पार्टी के पक्ष में मुसलमानों से वोट डालने की अपील