Print This Post
भोपाल,,
नरसिंहपुर जिले के विकास खण्ड गाडरवारा में आयोजित अंत्योदय मेला में विभिन्न योजनाओं के तहत 9 हजार 600 हितग्राहियों को 13 करोड़ 500 रूपये के चेक, अनुदान, पेंशन, उपकरण आदि वितरित किए गए। मेला मे गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के सर्वे अनुसार मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के हितार्थ अपने बजट की 39 प्रतिशत राशि खर्च करती है।
अंत्योदय मेला में प्रभारी मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को सशक्त बनाना चाहती है। अंत्योदय मेला लगने से जनता को समस्याओं के निराकरण के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ता है। उन्होने ने लोगों का आव्हान किया कि वे बेटी बचाओ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभायें। इसे जन आन्दोलन का रूप देकर इससे भावनात्मक रूप से जुड़े। उन्होंने कहा कि 2013 तक बिजली का संकट दूर कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम गरीबों के भलाई में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगें और अपने प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनायेंगे।
विधायक श्रीमती साधना स्थापक ने कहा कि जनप्रतिनिधि व शासन के सहयोग से अंत्योदय मेले सफल होते हैं। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। तेन्दूखेड़ा विधायक श्री भैयाराम पटैल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना अन्य प्रदेशों में की जाती है। उन्होंने बेटी बचाओ अभियान में सभी की सहभागिता को आवश्यक बताया।
Tags: Bhopal, BJP, BSP, Chief Minister, CM, education, india, invc, Madhya Pradesh, MP, umashankar, umashankar gupta, रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के सर्वे अनुसार मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के हितार्थ अपने बजट की 39 प्रतिशत राशि खर्च करती है - उमाशंकर गुप्ता