भाजपा की चुनाव आयुक्त से विरोधी ब्रष्ट पार्टियों को चुनाव से हटाने की मांग

Published on December 31, 2011 by   ·   No Comments Print This Post Print This Post

आई.एन.वी.सी,,
लखनऊ,,
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मांग की है कि भ्रश्टाचार, अपराध, सरकारी धन की लूट में शामिल  मंत्रियों/सांसदों व भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त अधिकारियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से  वार्ता करने हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से मांग की कि यदि वह निष्पक्ष चुनाव कराना चाहते हैं व चुनावों में काले धन के प्रभाव को ईमानदारी से रोकना चाहते हैं तो भ्रष्टाचार, अपराध और घोटालों में फंसे सभी मंत्रियों/सांसदों व सेवा निवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों के चुनाव लड़ने पर सख्ती से रोक लगाएं। श्री तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद उ0प्र0 में आज तक के इतिहास में कभी भी किसी सरकार में इतने अधिक मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में न तो हटाए गए न ही अपराधिक कृत्यों में जेल गए और सजायाफ्ता हुए। प्रदेश प्रवक्ता ने ऐसे सभी लोगों व उनके पत्नी/पुत्र/पुत्री को चुनाव से दूर रखे जाने हेतु चुनाव आयोग से ऐतिहासिक निर्णय लेने की बात कही। श्री तिवारी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चुनाव में काले धन के प्रयोग को रोका जाना अति आवश्यक है और यह तभी संभव है जब अपराध, भ्रष्टाचार व घोटालों के आरोपियों व उनके
परिवारों को चुनाव प्रक्रिया से सख्ती से दूर कर दिया जाए।आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के मीडिया प्रबन्ध से

जुडे़ मीडिया प्रभारी, सहप्रभारियों, प्रदेश प्रवक्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, सह क्षेत्रीय मीडिया प्रभारियों की एक बैठक की। जिसमें मीडिया तंत्र के कुशल संचालन संबंधित सभी पहलुओं पर गम्भीरतापूर्व चर्चा की और मीडिया प्रबन्धन में आ रही कठिनाइयों को दूर किए जाने हेतु तात्कालिक निर्देश किए। बैठक में मीडिया समिति के संयोजक सत्यदेव सिंह, महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्वत, काशी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राकेश त्रिवेदी, कानपुर के बी डी राय, अवध के विक्रान्त रघुवंशी, पश्चिम के सहमीडिया प्रभारी आलोक सिसोदिया काशी के सहमीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज और आशुतोष दुबे ने प्रमुख रूप से भाग लिया।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon

Tags:  , , , , , , , , , , , , , , ,

Readers Comments (0)




Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

WordPress Themes
Premium WordPress Themes