Print This Post
आई.एन.वी.सी,,
ललितपुर,,
अंधेरे में जी रहे 500 आदिवासी परिवारों के धरो में रोशनी के लिए 10 गॉंव में सोलर व मोबाइल चार्जइंग स्टेशन का जिलाधिकारी चिंद्रका प्रसाद तिवारी एंव केदार नाथ गोस्वामी नई दिल्ली के मुख्य आतिथ्य में ग्राम लखंजर में सोलर चार्जिग स्टेशन का शुभ उदधाटन किया गया । आजादी से अब तक ललितपुर जनपद के मडावरा विकास खंड के 2 दर्जन गॉंव घनघोर जंगल के बीच बसे हुए हैं । गॉव मे सहरिया एंव गोंड आदिवासी परिवार मूलभूत सुविधाओं यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्व पेय जल, रोजगार से वंचित है । जंगल की लकडी के सहारे चूल्हा जलता है । लकडी की आग ही अंधेरे घरो की रोशनी होती है । बन विभाग के कडे क़ानून आदिवासीयों के मानवाधिकारो का हनन कर रहे है । अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारो की मान्यता द्धअधिनियम 2006 के द्वारा भी क्षेत्रीय गॉंव के लोगों को चरागाह, सामुदायिक जलासय, रास्ता, संपर्क मार्ग एंव बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अधिकार नही मिल पा रहा है । ऐसी कठिन परििस्थ्तयों में बुंदेल खंड सेवा संस्थान एवं समुदाय के सहयोग से द इनर्जी रिसोzसेज इन्स्टीटयूट नई दिल्ली कें साथ अनुबंध के पश्चात 10 गॉंव के 500 परिवारों के घरों मे रोशनी के लिए 10 सोलर चार्जing एवं mobile चार्जing स्टेशन की स्थापना की गई ।
यह ऐतिहासिक दिन धनधेार जंगल के बीच सौर ऊर्जा महोत्सव के रुप में स्मरणीय उपस्थिति दर्ज करा गया । बुंदेलखंड सेवा संस्थान के मंत्री ने बताया कि जंगल के बीच बसे गॉंव मे जहॉं एक ओर सरकारी सुविधाएं वन क़ानून के कारण व अधिकारीयों की उपेक्षा के कारण नहीं आ पाती वहीं पर संस्थान ने अथक प्रयास से सुविधाओं को गरीबों तक पहुंचाने के लिए सोलर चार्जing स्टेशन की स्थापना करके ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है । ग्राम कुर्रट, लखंजर, वनगुवॉं, घौरी सागर, सकरा, बारई, जैतुपुरा, सोल्दा, पापरो एवं बडवार मे सौर ऊर्जा के प्रकाश से अंधेरे धर जगमगा उठे है । कार्यक्रम का संचालन करते हुए बुंदेलखंड सेवा संस्थान के मंत्री वासुंदेव ने हादिzक स्वागत एंव अभिनंदन करते हैं ।
Tags: BJP, BSP, business, CM, congress, energy, india, invc, minister, solar power, state, अब आदिवासी परिवारों के घरो में होगी रोशनी