संघर्ष और यातना के दौर से गुजरते हुए आज हम निर्णायक घड़ी में पहुंचे – सपा

Published on December 30, 2011 by   ·   No Comments Print This Post Print This Post

आई.एन.वी.सी,,
लखनऊ,,
समाजवादी party के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि कि सन् 2012 में होनेवाले विधान सभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इनसे देश की भावी राजनीतिक दशा-दिशा तय होगी। सत्तारूढ़ बसपा सरकार लोकतंत्र की दुश्मन है जो इन चुनावों में कालाधन का इस्तेमाल कर उन्हें प्रभावित करने की कोिशश करेगी। इसकी निगरानी और रोकने का जिम्मा नौजवानों का ही होगा। उन्होने कहा कि किसानों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों और पिछड़ों को उम्मीद है कि समाजवादी party की सरकार बने। श्री चौधरी आज यहां  राजभवन कालोनी स्थित समाजवादी प्रकोश्ठ कार्यालय में लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री निर्भय सिंह पटेल की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला/महानगर अध्यक्षों, महासचिवों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को सर्वश्री सदस्य राश्ट्रीय कार्यकारिणी रामवृक्ष यादव, छात्रसभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव, लोहिया वाहिनी के राश्ट्रीय अध्यक्ष आनंद भदौरिया, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, समाजवादी युवजन सभा के राश्ट्रीय सचिव दीपक मिश्र ने भी संबोधित किया। श्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि संघशz और यातना के दौर से गुजरते हुए आज हम निर्णायक घड़ी में पहुंचे है। श्री अखिलेश यादव से नई पीढ़ी को बहुत आशाएं है। उनमें वह ऊर्जा और लगन है जो दूसरों को प्रेरणा देती है। श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी party विचारधारा आधारित party है। श्री मुलायम सिंह यादव की लड़ाई यथास्थितिवादी, सांप्रदायिक और जातिवादी तत्वों से है। वे उनके नेता हैं जो शोशण और उत्पीड़न के िशकार है। समाजवादी party और इसके नेतृत्व की चिंता आम आदमी की गरीबी, बेकारी, भ्रश्टाचार से मुक्ति तथा अपराध मुक्त समाज के निर्माण की है। यह केवल सत्ता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की भी लड़ाई है जिसे समाजवादी party लड़ रहे है।  उन्होने आव्हान किया कि हमें हर हाल में समाजवादी party की सरकार बनाने के लिए संकल्प लेना है। श्री अखिलेश यादव बसपा के जंगलराज की समाप्ति के लिए समाजवादी क्रांतिरथ यात्रा से प्रदेश के कोने-कोने में जा रहे है। हमें उनके हाथ मज़बूत करने होगें।  लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र चौधरी सहित लोहिया वाहिनी, छात्रसभा के सभी राश्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारियों को शाल तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon

Tags:  , , , , , , , , , , , , , ,

Readers Comments (0)




Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

Free WordPress Theme
WordPress主题