राहुल गांधी यू0पी0 में चुनाव के नजदीक आने पर प्रदेष की दुर्दषा पर प्रदेष के लोगांे का स्वाभिमान जगाने की बात कर रहें है – भाजपा

Published on November 16, 2011 by   ·   1 Comment Print This Post Print This Post

आई.एन.वी.सी,,

लखनऊ,,

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष हरीष द्विवेदी की तरफ से प्रदेष भाजयुमो मीडिया प्रभारी राहुल मिश्र ने बयान जारी करते हुए कहा कि आज राहुल गाॅधी यू0पी0 में चुनाव के नजदीक आने पर प्रदेष की दुर्दषा पर प्रदेष के लोगांे का स्वाभिमान जगाने की बात कर रहें है। भारतीय जनता युवा मोर्चा राहुल गाॅधी से यह जानना चाहता है कि उस वक्त उनका स्वाभिमान कहाॅ खो गया था जब 2-जी, काॅमन वेल्थ जैसे आदि घोटाले उनकी सरकार कर रही थी। उनका स्वाभिमान उस वक्त कहाॅ सो गया था जब सरकार बचाने के लिए उनकी सरकार संासदों की खरीद फरोख्त कर रही थी और आज जिस बसपा सरकार के विरोध का झूठा दावा कर रहें हैं उस वक्त भी उनका स्वाभिमान कहाॅ था जब उन्होंने इस भ्रश्ट बसपा सरकार के समर्थन से अपनी सरकार बचायी थी।

            प्रदेष मीडिया प्रभारी ने कहा कि इन सब बातांे पर राहुल गाॅधी को षर्म आनी चाहिए और देष व प्रदेष वासियों से अपने बयान एवं कांग्रेस के भ्रश्टाचार, घोटाले जैसे कृत्यों के लिए देष से माफी मांगनी चाहिए। आज उत्तर प्रदेष का नौजवान राहुल गाॅधी से जानता चाहता है कि उ0प्र0 में कांग्रेस ने लगभग 40 वर्श से अधिक राज किया है तब उन्होंने प्रदेष के लिए क्या किया। आज प्रदेष की दुर्दषा के लिए सपा व बसपा के साथ अगर कोई सरकार जिम्मेदार है तो वो कांग्रेस सरकार है। अगर कांगे्रस सरकार को देष के इतिहास में सबसे भ्रश्टतम् सरकार कहा जाये तो गलत नहीं होगा। राहुल गाॅधी ने यदि अपने पिता, दादी, एवं परिवार के अन्य सदस्यों का स्वाभिमान जगाया होता तो बोफोर्स से लेकर के आज तक हुए 2-जी एवं काॅमन वैल्थ जैसे घोटाले देष में नहीं हुए होते और न ही देष के आम लोगों के खून पसीने की कमाई का लाखों करोड़ रूपये का काला धन विदेषी बैंकों में जमा होता।

            भारतीय जनता युवा मोर्चा फूलपुर में राहुल गाॅधी के दिये गये बयान की कड़ी निंदा एवं भत्र्सना करता है। प्रदेष मीडिया प्रभारी राहुल मिश्र ने बताया भाजयुमो ने प्रदेष भर के लगभग 50 जिलों में राहुल गाॅधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रमुख रूप से आगरा में यादवेन्द्र षर्मा, कानपुर में श्रीकृश्ण दीक्षित ‘बडेजी’, इलाहाबाद में षषांक पाण्डेय, सोनभद्र में भूपेष चैबे, प्रतापगढ़ में धीरज ओझा,  मुजफ्फर नगर में वैभव त्यागी, मथुरा में सिद्धार्थ लोधी, मेरठ में सोमेन्द्र तोमर के नेतृत्व में राहुल गाॅधी का पुतला दहन किया गया।

उक्त आषय की जानकारी प्रदेष मीडिया प्रभारी राहुल मिश्र ने दी।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon

Tags:  , , , , , , , , ,

Readers Comments (1)
  1. Ram singh says:

    मुजफ्फरनगर। ‘जूता चोरी की मार’ झेल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिम्मेदार ओहदेदार सहानुभूति का ‘मरहम’ तलाश रहे हैं। संसद घेराव करने गए भाजयुमो के इस अगुवा ने दिल्ली में पिटने का दावा किया और हाथ पर प्लास्टर करा लिया। उधर, विरोधी खेमा पिटाई और फ्रेक्चर नहीं होने का दावा कर रहा है। सूत्रों की माने तो आला पदाधिकारियों से सिफारिश कर फ्रेक्चर का बढि़या ‘इलाज’ कराने की फिराक में हैं।
    भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चे में फिलवक्त बहस-मुबाहिसे को दौर चल रहा है। खेमों में बंटे भाजपा और उसका युवा मोर्चे के कार्यकर्ता एक-दूसरे की टांग खिंचाई का कोई मौका नहीं चूकना चाहते। हाल ही में हुए जूता चोरी प्रकरण ने भाजपा की मिट्टी जमकर कूटी है। दरअसल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी के पैरों में जिला महामंत्री नितिन मलिक के चोरी हुए जूते दिखे तो बवाल खड़ा हो गया। जिला महामंत्री ने हंगामा खड़ा किया तो जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी को जूते लौटाने पड़े। इसी खेमेबाजी ने अब एक नया शिगूफा छेड़ दिया है।
    मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के देशभर से जुटे कार्यकर्ताओं ने संसद घेराव किया था। मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। दिल्ली में हुए लाठीचार्ज में दर्जनों भाजपाई घायल हुए। मुजफ्फरनगर से गए कार्यकर्ताओं ने भी लट्ठ खाने का दावा करते हुए मरहम-पट्टी की दरकार जताई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी ने भी हाथ में फ्रेक्चर होने दावा करते हुए प्लास्टर करा लिया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आने की बात कही। उधर, भाजयुमो के दूसरे खेमे ने जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी को आई चोट पर ही सवालिया निशान लगा दिए। पार्टी सूत्रों की माने तो जूता चोरी प्रकरण में हुई छीछालेदर के बाद कार्रवाई की गाज से बचने की खातिर सहानुभूति बटोरने के लिए जिलाध्यक्ष ने फर्जी फ्रेक्चर दर्शाया है। विरोधी खेमा दिल्ली के अशोका रोड स्थित भाजपा कार्यालय में दर्ज घायलों की सूची की दुहाई दे रहा है। उनका कहना है कि मुख्य कार्यालय में दर्ज सूची के घायलों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष का नाम नहीं है। इतना ही नहीं विरोधी खेमा फ्रेक्चर के बेहतर ‘इलाज’ की दुहाई देकर आलाकमान से डाक्टरी की सिफारिश कर रहा है। उधर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।





Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

Weboy
Premium WordPress Themes