Print This Post
मध्यप्रदेश का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह बेटी बचाओ अभियान पर केन्द्रित होगा। समारोह के लिये बनाए जा रहे मंच से लेकर प्रस्तुत होने वाले सभी कार्यक्रमों में महिलाओं की भूमिका की झलक आयेगी।
समारोह की मंच सज्जा देवी अहिल्या की नगरी महेश्वर के स्थापत्य को केन्द्र में रखकर की जा रही है। यह मंच महेश्वर के मंदिरों, महलों की नक्काशी और देवी अहिल्या की स्थापत्य दृष्टि को निश्चित रूप से साकार करेगा। लेजर-शो में देश की महान नारियों को उनके कर्म और अवदान के साथ प्रदर्शित किया जायेगा।
इसके साथ ही जनजातीय और लोक कलाकारों के नृत्य का निर्देशन भी महिला निर्देशक कथक नृत्यांगना सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी द्वारा किया जाएगा। नृत्य की थीम भी नदियाँ रहेंगी। इतना ही नहीं सुश्री हेमामालिनी द्वारा माँ दुर्गा पर केन्द्रित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाने के साथ ही सुश्री आशा भोसले द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के संचालन में भी मुख्य भूमिका फिल्म अभिनेत्री सुश्री दिव्या दत्ता की रहेगी। इस तरह से पूरा समारोह बेटीमय रहेगा।
Tags: Bhopal, Chief Minister, CM, india, invc, Madhya Pradesh, आई.एन.वी.सी., भोपाल, मध्यप्रदेश का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह बेटी बचाओ अभियान पर केन्द्रित