Print This Post
भोपाल,,
विश्व-प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन-स्थल खजुराहो में पर्यटकों की संख्या को बढ़ाने के लिये आसपास के पर्यटन-स्थलों का विकास किया जाना जरूरी है। खजुराहो में आज खजुराहो एवं उसके आसपास के स्थलों के विकास के संबंध में एक बैठक प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम श्री पंकज राग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सागर कमिश्नर श्री एस.के. वैद भी मौजूद थे।
प्रबंध संचालक श्री राग ने कहा कि विदेशी पर्यटकों की संख्या को बढ़ाने के लिये धुबेला संग्रहालय, पन्ना टाईगर रिजर्व, रनेह फाल, कुटनी डेम आदि स्थलों को पर्यटन से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास किये जायें कि पर्यटक एक रात रुकने की बजाय दो रात का स्टे खजुराहो में करें। श्री राग ने कहा कि पर्यटकों के लिये खजुराहो में योगा सेंटर, मेला ग्राउण्ड का विकास, नगर में हरियाली को बढ़ाने एवं स्थानीय कलाकारों को अपनी कला के साथ प्रोत्साहित किये जाने की जरूरत है।
कलेक्टर छतरपुर श्री राहुल जैन ने बताया कि खजुराहो में प्रतिवर्ष 80 से 90 हजार विदेशी पर्यटक एवं लगभग ढाई लाख भारतीय पर्यटक आते हैं। उन्होंने जिले के भीम-कुण्ड एवं अन्य पर्यटन-स्थलों का विकास पर्यटन निगम के सहयोग से करने के लिये कहा।
Tags: BJP, BSP, Chief Minister, CM, congress, india, invc, tourism, विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिये धुबेला संग्रहालय पन्ना टाईगर रिजर्व आदि स्थलों को पर्यटन से जोड़ना होगा - पंकज राग