Print This Post
आई.एन.वी.सी,,
जयपुर,,
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के राज्यमंत्री अशोक बैरवा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के अंग हैं मेलों से समाज में भाईचारा बढने के साथ साथ सामाजिक समरसता एवं सौहार्द वातावरण कायम रहता है।
श्री बैरवा आज सिरोही जिले के शिवगंज तहसील के ग्राम माडानी में लीलाबाई आश्रम के प्रांगण में आयोजित पीर बाबा रामदेव मेले में मुख्य अतिथि के रूप में जनसमुदाय को सम्भोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेले हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक है इस तरह के धार्मिक मेलों का आयोजन जीवन के लिए जरूरी है इससे भेदभाव भावना मिटती है और आपसी भाईचारा व प्रेम बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि हमें बाबा रामदेव के दिए हुए संदेशों पर चलकर परमार्थ के क्षेत्रों में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तप एवं साधना से जीवन में शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि आज इस प्रांगण में विराजी हुई तपस्वनी लीलाबाई व सिद्धीबाई के जीवन से हमें स्वस्छ जीवन की प्रेरणा प्राप्त होती है जिससे हर इन्सान का इस स्थान से नाता गहराया है।
उन्होंने कहा कि भçक्त में ही शक्त होती है और इंसान का दृढ निश्चय से ही उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होकर उसे अपना लक्षय प्राप्त करने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि जब हम मन से ईश्वर को याद करते हैं तो उसका आशीर्वाद हमें अपने जीवन में अवश्य ही मिलता है इसलिए सभी को सत्कर्म करते हुए ईश्वर की आराधना, भक्त व पूजा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मन में किसी प्रकार का अवसाद नहीं रख़ते हुए दृढ इच्छाशçक्त स आत्मविश्वास को मज़बूत बनाए और इसी भावना जीवन को नई रफ्तार दे।
उन्होंने कहा कि हमें लोग बाबा रामसापीर की मिसाल को कायम रख़ते हुए सभी समाज व धमोü के लोग उसमें अपनी आस्था को बनाए हुए हैं। उन्होंने नई पीढी का आह्वान किया कि हमें समाज के महात्माओं,साधु संतो एवं सम्मानित जनों का आदर करना चाहिए तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि हम अपने जीवन में गरीब एवं असहाय लोंगो की सेवा कर सकें।
उन्होंने कहा कि हमारे मन में समाज सेवा का जज्बा हो तभी हम अपने समाज के लिए ऐसा कुछ कर गुजरने की क्षमता को विकसित कर सकेंगे। इन्हीं सेवाओं से हमें सदियों-सदियों तक आने वाली पीçüढयां याद करेगी।
राज्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं कमजोर तबके के लिए चलाई हैं जिनका लाभ हम तभी उठा सकते हैं जब हम समाज को जागरूक बनाएगें । उन्होंने आह्वान किया कि इस पांडाल में बैठी हुई तमाम मर्तिशक्ति विशेषकर अपनी बालिकाओं को शिक्षा से जोडें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं महानरेगा, शिक्षा का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास योजना, बीपीएल के लिए 2 रुपए प्रतिकिलो गेहूं, किसानों को बिजली जैसी विभिन्न योजनाएं संचालित कर ग्रामीणों को लाभान्वित कर सभी वर्गो की तमाम समस्याओं का निराकरण कर हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा सकेंगे।
उन्होंने मेघवाल समाज के प्रतिनिघियों द्वारा मुख्य सड़क से मेला स्थल तक सडक को ठीक कराने की मांग की गई जिस पर मंत्री ने जिला कलेक्टर से बातचीत कर ठीक कराने का भरोसा दिलाया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए जालोर विधायक रामलाल मेघवाल की। उन्होंने इस अवसर पर समाज में फैली हुई कुरीतियों को सर्वप्रथम मिटाने एवं नशा मुक्त समाज बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर शिवगंज प्रधान अचलाराम, ओमजी आचार्य, विजयराज बावल, अचलाराम सरपंच, जीवाराम गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tags: BJP, BSP, congress, india, invc, मेलों से समाज में भाईचारा बढने के साथ साथ सामाजिक समरसता एवं सौहार्द वातावरण कायम रहता है - अशोक बैरवा