कांग्रेस की वजह से गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी मुश्किल हो गयी है – कलराज मिश्र

Published on August 31, 2011 by   ·   No Comments Print This Post Print This Post

आई.एन.वी.सी,,

लखनऊ,,

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस और प्रदेश की बसपा सरकार भ्रष्टाचार का इतिहास रच रही है। तहसील से लेकर सचिवालय तक अवैध वसूली के काउंण्टर बन गए हैं जिससे सर्वजन कराह रहा है। श्री मिश्र आज शाहजहांपुर जनपद के पुंवायॉं विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा इस सरकार में बिना प्रतिशत दिए फंड रिलीज होना संभव नहीं है। ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एनआरएचएम में 8 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। यह घोटाला गरीब की दवा, उसका स्वास्थ्य सब कुछ हजम कर गया । इस घोटाले में बाधक बने लोगों की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। महिला मुख्यमंत्री के शासन में सर्वाधिक महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है। माफियाओं ने जिले-जिले बांट लिए है और वहीं लोग कोटा, परमिट का ठेका तय कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस देश को सही दिशा देने में भाजपा ही सक्षम है। सत्ता में रहते हुए गांव को केन्द्र मानकर भाजपा सरकार ने योजना बनाई थी। विकास की किरण गांव-गांव तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया था। सिखों की बड़ी संख्या से गदगद श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा शासित प्रान्त की सरकारें विकास की नई गाथा लिख रही है। वही कांग्रेस सरकार महगाई रोकने में अक्षम रही है। उसके राज्य में जमाखोरों एवं जखीरेबाजों को बढ़ावा मिलता है। ये कांग्रेस का इतिहास रहा है केवल दो माह में मंहगाई खाद्य सामग्रियों में 22 से 50 प्रतिशत वृद्धि हो गई। गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी मुश्किल हो गयी है। श्री मिश्र ने कहा कि गावं की ईकाई का आधार स्तम्भ बूथ है। हमने इसकी संरचना मजबूत कर ली है। अब एक-एक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपना चाहते है। जिससे वो मतदाता के दुख-सुख की चिन्ता करें। लोकतंन्त्र में आराघ्य देव मतदाता होता है। जिसके मत के आधार पर ही समर्थन तय होता है। उस आराध्य देव के सुख दुख स्वास्थ्य शिक्षा की चिन्ता करना हमारी कर्तव्य होता है। इसमें जाति धर्म वर्ग भेद से विरत होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि आप राष्ट्रीय सोच के व्यक्ति है। राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी को विजय बनाने के लिए हमें कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। कार्यक्रम में विधायक सुरेश खन्ना, नेतराम पूर्व विधायक, सत्यभान सिंह भदौरिया जिलाध्यक्ष, बाबाबूराम गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष, सरदार राजवीर सिंह, वीरेन्द्र पाल यादव, रजनीश दीक्षित, संतोष दीक्षित इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon

Tags:  , , , , , ,

Readers Comments (0)




Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

Free WordPress Theme
Free WordPress Themes