स्वतंत्रता दिवस की बैठक में मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण भी एजेंडे में शामिल

Published on July 31, 2011 by   ·   No Comments Print This Post Print This Post

आई.एन.वी.सी,,
भोपाल,,

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की सभी 52 हजार ग्राम-सभाओं की बैठक में सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ ही महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) के कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दे दिये गये हैं। ग्राम-सभाओं की बैठक के संबंध में सभी ग्राम पंचायतों से कहा गया है कि वह 15 अगस्त की बैठक के लिये गाँवों में मुनादी करवायें और बैठक का एजेंडा तैयार कर उस पर गाँव वालों के समक्ष विस्तृत चर्चा भी करवायें। ग्राम-सभा की बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डा वंदन के साथ ही महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला जायेगा। बैठक में पौध-रोपण की समीक्षा के साथ ही मध्यान्ह भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, टीकाकरण एवं एएनएम द्वारा गाँव में किये जाने वाले भ्रमण की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। बैठक में मनरेगा के सभी कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण भी किया जायेगा। हाल ही में सरकार द्वारा लागू किये गये मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम के संबंध में समुचित जानकारी भी दी जायेगी। हरियाली चुनरी एवं नर्मदा परिक्रमा पथ के विकास पर भी ग्राम-सभाओं में विचार-विमर्श होगा। ग्राम-सभा की बैठक के एजेंडे में समग्र स्वच्छता अभियान को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम की अद्यतन प्रगति से ग्राम-सभा को अवगत करवाया जायेगा और गाँव के शौचालय विहीन परिवारों को अपने घर में शौचालय निर्माण के लिये प्रेरित करने के साथ ही खुले में शौच न करने के संबंध में संकल्प भी दिलाया जायेगा। इसके अलावा गाँव को कुपोषण से मुक्त करने के लिये 6 वर्ष तक के सभी बच्चों विशेषकर कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन आँगनवाड़ी केन्द्र पर लाने की व्यवस्था के अनुश्रवण के साथ ही गाँव को कुपोषण मुक्त करने संबंधी संकल्प भी पारित किया जायेगा। मध्यान्ह भोजन के क्रियान्वयन के बारे में भी विस्तृत जानकारी ग्राम-सभा में दी जायेगी। स्वच्छ पेयजल की सुलभता और निरंतरता की भी बैठक में समीक्षा होगी। सामाजिक सुरक्षा और राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य पेंशन प्रकरणों की स्वीकृति की कार्यवाही भी बैठक में होगी। ग्राम सभा में ग्रामीण आवास योजनाओं से संबंधित कार्य भी किये जायेंगे। बैठक में बीपीएल परिवारों और गाँव के आवासहीनों की सूची भी पढ़ी जायेगी।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon

Tags:  , , , , , , ,

Readers Comments (0)




Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

WordPress主题
WordPress Blog