उ0प्र0 में बसपा का गुण्डा राज कायम है – कलराज मिश्र

Published on July 31, 2011 by   ·   No Comments Print This Post Print This Post

आई.एन.वी.सी,,
लखनऊ,,
लखनऊ महानगर इकाई द्वारा विजय वाहिनी संयोजक प्रशिक्षण कार्यक्रम निरालानगर के माधव सभागार में आज सम्पन्न हुआ। विजय वाहिनी संयोजकों के सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद लालजी टण्डन ने किया। श्री टण्डन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब-जब पार्टी का कार्यकर्ता जागा है हम चुनाव जीते हैं। उन्होंने 2009 में हुए लखनऊ लोकसभा चुनाव को उधृत करते हुए कहा कि 28प्रतिशत वोट भाजपा के खिलाफ पूल होने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता और परिश्रम से हम सर्वाधिक वोटों से जीते। श्री टण्डन ने कहा कि बूथों पर आपकी ऊर्जावान सक्रियता से ही विधानसभा में कमल का परचम लहरा सकता है। विजय वाहिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में  बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के संयोजक कलराज मिश्र ने कहा कि देश की परिस्थिति खराब है। आतंकवाद, भ्रष्टाचार, महंगाई बढ़ा है। उ0प्र0 में बसपा का गुण्डा राज यम है। अपराधिक कृत्यों के कारण बसपा के अनेक विधायक जेल में हैं और कई मंत्रियों को त्यागपत्र देना पड़ा। सरकार के अनेक कृत्य सीबीआई जांच के घेरे में हैं। देश और प्रदेश की हालत चिन्तनीय है। श्री मिश्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रवादी ताकतों ने यदि अपने को मजबूत न किया और अन्दरूनी और बाहरी षडयन्त्रकारी ताकतों के खिलाफ न खड़े हुए तो देश को भारी क्षति उठानी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। आपको पूरी मेहनत और लगन के साथ जन-जन से सम्पर्क कर उन्हें प्रदेश व देश की हालात से अवगत कराना है और किसी भी हालत में अपने बूथ को जीतना है। श्री मिश्र ने कहा कि ये आपकी सक्रियता से ही संभव है। इस अवसर पर अवध प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी ने बूथ वाहिनी संयोजकों के बूथों के गठन पर विधिवत चर्चा की। सम्मेलन में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद कुसुम राय, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्त, पूर्व विधायक गोमती यादव, प्रदेश मंत्री आशुतोष टंडन, संतोष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, महामंत्री मानसिंह, राजीव मिश्रा, अभिजात मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सैनिक प्रकोष्ठ के केप्टन चन्दन सिंह  नेगी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष, मनीष शुक्ला, दिनेश तिवारी, रमेश तुफानी, प्रो0 श्यामनन्दन सिंह तथा सभी मंडल अध्यक्ष सहित प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon
Readers Comments (0)




Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

Weboy
Free WordPress Theme