लोकपाल विधेयक, 2011 लोकसभा में 3 अगस्त को

Published on July 30, 2011 by   ·   1 Comment Print This Post Print This Post

आई.एन.वी.सी,
दिल्ली,

केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री पी के बंसल ने कहा है कि लोकपाल विधेयक, 2011 लोकसभा में 3 अगस्त तक पेश किया जाएगा। संसद भवन में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद के दोनों सदनों में विचार करने और पारित करने के लिए एक समग्र लोकपाल विधेयक तैयार किया है। संसद का वर्ष 2011 का मॉनसून सत्र (पन्द्रहवीं लोकसभा का आठवां सत्र और राज्य सभा का 223वां सत्र) 1 अगस्‍त, 2011 से आरंभ होना निर्धारित है और सरकार के विधायी कामकाज की आवश्‍यकता के अनुसार यह गुरुवार, 8 सितंबर, 2011 तक संपन्‍न होगा। 39 दिन के सत्र में 26 बैठकें होगी।

       सत्र मुख्‍य रूप से सरकार के विधायी और अन्‍य कामकाज के लिए समर्पित होगा, जिसमें रेल और आम बजट के संदर्भ में वर्ष 2011-12 के लिए अनुपूरक मांगों से संबंधित वित्‍तीय कामकाज भी शामिल हैं।

      मॉनसून सत्र 2011 के विधायी कामकाज को अंतिम रूप देने के लिए संसदीय कार्य और जल संसाधन मंत्री ने 25 जुलाई, 2011 को विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों/ वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री ने इस बैठक की सह अध्यक्षता की। बैठक में मॉनसून सत्र के दौरान कामकाज के लिए 72 विषयों की पहचान की गई। (इनमें 2 विधेयक प्रस्‍तुति , विचारार्थ और पारित किये जाने के लिए, 35 विधेयक विचारार्थ और पारित करने के लिए, 33 विधेयक प्रस्‍तुति के लिए और 2 वित्‍तीय कार्य हैं) इनमें 2 विधेयक अध्‍यादेशों के स्‍थान पर लाये जाने है।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon

Tags:  , , , , , ,

Readers Comments (1)
  1. artificial christmas tree…

    That is very interesting, You are an overly skilled blogger. I have joined your feed and stay up for searching for more of your excellent post….





Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

Free WordPress Themes
Free WordPress Theme