बी.जे.पी. मायावती सरकार घोटालों को आम आदमी तक लेकर जायेगी

Published on July 30, 2011 by   ·   No Comments Print This Post Print This Post

आई.एन.वी.सी,
लखनऊ ,
भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प सम्मेलनों के माध्यम से
मायावती सरकार घोटालों को कार्यकर्ताओं तक ले जाएगी और कार्यकर्ता इसे
आमजन तक पहुंचाऐंगे।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज घोटाला उजागर समिति की हुई बैठक
की जानकारी देते हुए बताया कि दो टीमें बनाई गई है जो उ0प्र0 के विभिन्न  जनपदों में जाकर नवीन विषयों की जानकारी प्राप्त करेगी स्थानीय
कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी उनके आसपास घट रही उन घटनाओं को संकलित
करे जहां सरकारी धन की लूट खसोट हो रही है। उसे उजागर करे।
श्री पाठक ने कहा कि  भाजपा 2 लाख ,54 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप
प्रदेश सरकार पर लगा चुकी है जिसकी तथ्य सहित जानकारी महामहिम राष्ट्रपति
महोदया और महामहिम राज्यपाल महोदय को सौंपी जा चुकी है। प्रदेश में हुए
इन घोटालों की विशेष जांच की मांग भी की गई है। घोटाला समिमि की बैठक में
इसके व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने तथा जनमत बनाने पर बल दिया गया।
कार्यकर्ताओं से आरटीआई के माध्यम से तथ्यों के संकलन किए जाने की
आवश्यकता भी जोर दिया गया।
बैठक में राष्ट्रीय मंत्री किरीट सौमेया, संतोष गंगवार, निवेश प्रकोष्ठ
के राष्ट्रीय संयोजक अरूण सिंह, महामंत्री, डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय,
प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, आई टी प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव सिंह, मीडिया
प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, सोमेश वर्धन सिंह शामिल हुए।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon

Tags:  , , , , ,

Readers Comments (0)




Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

WordPress Blog
Premium WordPress Themes