Print This Post
रक्षा मंत्री श्री ए.के.एंटनी ने आज महाराष्ट्र, नासिक में डीआरडीओ की आधुनिक संयुक्त प्रणोदक प्रसंस्करण सुविधा – एसीईएम अर्थात ऊर्जा सामग्री के लिए विकसित केन्द्र का उद्घाटन किया और उसे राष्ट्र को समर्पित किया ।
वैज्ञानिकों को इस उपलब्धिके लिए बधाई देते हुए रक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कियुवा वैज्ञानिकों का दल, अपने अनुभवी सहयोगियों के दिशा-निर्देश में विभिन्न सामरिक परियोजनाओं की आवश्यकताओं को ध्यान मे रखते हुए विश्वस्तरीय रॉकेट मोटरों को तैयार करेंगे । विश्व में सर्वोत्तम इस सुविधा को तैयार करने और इसे हर प्रकार से आधुनिक बनाने की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से आप सब पर है ।
यह सुविधा ठोस रॉकेट प्रणादकों सहित उच्च ऊर्जा सामग्री के अनुसंधान और विकास में व्यस्त डीआरडीओ की पुणे स्थित उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (एचइएमआरएल) द्वारा स्थापित की गई है ।
श्री एंटनी ने अपने उद्घाटन भाषण में यह भी कहा किआज प्रक्षेपास्त्र युद्ध सामग्री पहुंचाने का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और कारगर उपाय में से एक है । रक्षा संबंधी हमारी तैयारी को बढ़ावा देने के लिए हमारी सामरिक क्षमता का जायजा हथियार पहुंचाने की क्षमता से लगाया जा सकता है । उन्होंने कहा किअनेक क्षेत्रों में हम बहुत अच्छा कर रहे हैं, इसके बावजूद हम अभी भी इन्फार्मेशन डिवाइड की उल्टी दिशा में बने हुए हैं । विश्व में आज राष्ट्रों की पहचान इस बात से लगाई जाती है किवे इन्फार्मेशन डिवाइड की किस दिशा में है । उन्होंने आशा व्यक्त की किइस सुविधा के उद्घाटन से हम इस खाई को पाटने में एक लघु, पर महत्वपूर्ण कदम उठा सकेंगे ।
Tags: defence, Defence Minister, Defence Minister AK Antony, india, invc, Ministry oDefence Minister Shri AK Antony f Defence