कांग्रेस में अध्यक्ष पद गांधी परिवार के लिए आरक्षित : नितिन गडकरी

Published on April 28, 2011 by   ·   1 Comment Print This Post Print This Post

सुरेंदर अग्निहोत्री ,,
आई.एन.वी.सी,,

लखनऊ ,,

भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद गांधी परिवार के लिए आरक्षित है। ये पार्टी मॉं बेटों की पार्टी बन गई है। यहां एक मालिक बाकी सब नौकर
हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में एक हजार राजनैतिक दल हैं पचास पार्टियां ऐसी है जिनको राजनैतिक दल कह सकते है। उनमें से भी कुछ पार्टियां ऐसी हैं जिनमें सपा परिवार की पार्टी है, मायावती बसपा की अकेली मालिक हैं। लालू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चारा घोटाले
में फंसने पर उन्होंने किसी और को नहीं अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। ये सभी दल समाज के हित की बात करते हैं  सत्ता में आते ही उनका एजेण्डा स्वयं से प्रारम्भ होकर परिवार पर समाप्त हो जाता है। केवल भाजपा एक ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें साधारण कार्यकर्ता
राश्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच सकता है। कांग्रेस का बेईमानी और घोटालों का इतिहिास रहा है। श्री गडकरी भाजपा द्वारा आगरा में आयोजित ’महासंग्राम रैली’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने  कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार की प्रापर्टी है। इसका अध्यक्ष गांधी परिवार के मॉं बेटों तक ही सीमित है। उ0प्र0 को माया और देष को केन्द्र की कांग्रेस सरकार लूट
रही है। भाजपा की सरकार आने पर इनको जेल का रास्ता दिखाया जाएगा। भाजपा
राश्ट्रवाद का संकल्प लेकर राश्ट्रहित और समाज हित मंे कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मैं पष्चिमी उ0प्र0 के लोगों से विषेश रूप से एक बात
कहना चाहता हॅॅू कि भाजपा उ0प्र0 में बिकाऊ नहीं टिकाऊ दल से समझौता
करेगी। उन्हों ने स्पश्ट रूप से ऐलान किया कि भाजपा चुनाव के पहले या
चुनाव के बाद बसपा, सपा, राश्ट्रीय लोकदल जैसे दलों के साथ सरकार बनाने
के बजाय विपक्ष में बैठेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेष में अगली सरकार भाजपा
की ही बनेगी। गरीबी हटाओं कांग्रेस के नारों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने
कहा कि क्या किसान, गरीब, मजदूर की गरीबी दूर हुई, उन तक बिजली, पानी,
खाद पहुंचा। उन्होंने कहा कि कलमाड़ी अकेले नहीं बल्कि पीएमओ, कैबिनेट
सचिवालय, वित्त मंत्रालय भी 70 हजार करोड़ के घोटाालों में षामिल है।
वोेट, जाति और सम्प्रदाय के नाम पर नहीं  बल्कि विकास के नाम पर दें।
21वीं षदीं विकास की सदी है। भाजपा विकास उन्नति, युवकों को रोजगार और
गरीबों की उन्नति चाहती है। कष्मीर जल रहा है 135 किमी0 चाइना बार्डर
असुरक्षित है।
श्री गडकरी ने कांग्रेस से पूछा कि अभी तक अफजल गुरू को फांसी क्यों
नहीं दी गई ? भाजपा आतंकवादियों के खिलाफ है मुस्लिमों के नहीं। उन्होंने
कहा कि हम सुषासन के माध्यम से भारत को महाषक्ति बनाएंेगे। सामाजिक,
आर्थिक विशमता दूर कर भारत में रामराज्य लाना हमारा लक्ष्य है।
भ्रश्टाचार कांग्रेसी जहाज को लेकर डूब गया है। भाजपा एकमात्र ही विकल्प
है।
भाजपा के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेष चुनाव संचालन के संयोजक कलराज
मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि राश्ट्रीय अध्यक्ष गडकरी ने राम की नगरी
अयोध्या फैजाबाद में घोशणा की थी कि माया सरकार को उखाड़ फेंकगें। अब आज
कृश्ण की धरती पर श्रीकृश्ण की तरह  अत्याचारियों के विरूद्ध संघर्श का
एलान करते हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि
गेहूं क्रय केन्द्रों पर बिचौलियों के माध्यम से किसानांे को लूटा जा रहा
है। किसान कर्ज से पस्त है और आत्महत्या करने को मजबूर है। भाजपा किसानों
को जगाने के लिए रैली कर रही है। कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में दलित की हत्या हुई, मेरठ में बसपा विधायक
की देख-रेख में साम्प्रदायिक हिंसा हुई। उन्होंने कांग्रेस के भ्रश्टाचार
और मायावती के भ्रश्टाचार एवं कानून व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाष डाला।
श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा जमुना सफाई के पक्ष में है और हर संभव मद्द
देगी।
भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष सूर्य प्रताप षाही ने कहा कि बृज की पावन धरती
पर लोकप्रिय अध्यक्ष का स्वागत है। यह भक्ति, कर्म और प्रेम की भूमि रही
है। श्रीकृश्ण ने इसी धरती पर भक्ति, कर्म और प्रेम का संदेष दिया था।
उ0प्र0 की जनता माया के जंगलराज से निजात चाहती है और यहां उपस्थित लाखों
की भीड़ इस बात का प्रमाण है। बसपा ने पिछले चुनाव में उ0प्र0 की जनता को
भयमुक्त करने, मुलायम को जेल भेजने और अमर सिंह को देष के बाहर करने का
वायदा किया था। बसपा ने इस पर अमल न करके जनता के साथ धोखा किया। उ0प्र0
गुण्डों एवं माफियाओं का चरागाह बन गया है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में
जंगलराज, भूमि घोटाला, अपहरण, हत्याऐं जैसी समस्याऐं सपा के षासनकाल में
भी थी। अब जनता सपा, बसपा और कांग्रेस से ऊब चुकी है। श्री षाही ने कहा
की आपका आषीर्वाद मांगने आया हॅॅू भाजपा षासन आने पर किसानों को 3
प्रतिषत की दर से ऋण उपलब्ध करायेंगे। बीपीएल के लोगों को चिन्हित कर
उनको खाद्यान्न, युवकों को रोजगार और स्वच्छ प्रषासन देंगे।
भाजपा के राश्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद ने कहा कि मायावती के चार साल
के कार्यकाल में प्रदेष में सबसे अधिक दलितों का ही उत्पीड़न हुआ। दलितों
को जो बसपा से अपेक्षा थी उसकी विपरीत काम हुआ। वी0पी0एल0 एवं विधवा
पेंषन में अधिकांष फर्जी हैं। माया के षासन से प्रदेष का दलित वर्ग
आक्रोषित है।
भाजपा के वरिश्ठ नेता, सांसद लालजी टण्डन ने अपने संबोधन में कहा कि
युद्ध के पहले जो जनजागरण होता है आज यहां देखने को मिल रहा है। आने वाले
समय में इस आतताई बसपा सरकार को उखाड़कर भाजपा सरकार स्थापित करेंगे।
उन्होंने केन्द्र की कांग्रेस, और उ0प्र0 की माया सरकार पर जमकर प्रहार
किया। इन दोनों सरकारों को भ्रश्टाचार एवं घोटालों की सरकार बताया।
भाजपा के राश्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेष प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने
कहा कि भाजपा उ0प्र0 को सर्वस्पर्षी बनाना चाहती है और सुषासन के माध्यम
से भ्रश्टाचार, अनाचार और अत्याचार से मुक्ति दिलाना चाहती है। उन्होंने
प्रदेष की मुखिया मायावती को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा आ रही है,
कार्यकर्ता गली-गली जायेंगे और भाजपा की सरकार बनायेंगे।
आज राश्ट्रीय क्रांति पार्टी के प्रमुख सच्चितानंद हरि साक्षी महाराज
ने अपनी पार्टी सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।रैली में राश्ट्रीय
महामंत्री संगठन रामलाल, मंत्री अषोक प्रधान, संतोश गंगवार, प्रदेष
उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महेन्द्र सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रदेष
प्रवक्ता हरद्वारा दुबे, युवा  मोर्चा के अध्यक्ष हरीष दुबे, प्रदेष
महामंत्री संगठन राकेष कुमार, मंत्री आषुतोश टण्डन, मीडिया प्रभारी
नरेन्द्र सिंह राणा, हरीष चन्द्र श्रीवास्तव सहित रामकृपाल सिंह, सतपाल
मलिक, रमाषंकर कठेरिया,अंजुला माहौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Twitter del.icio.us Digg Facebook linked-in Yahoo Buzz StumbleUpon

Tags:  , , ,

Readers Comments (1)




Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.

Weboy
Weboy