Print This Post
ब्यूरो
तोशाम (हरियाणा). वन एवं पर्यटन मंत्री किरण चौधरी ने कैरू में बाबा मुंगीपा धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार अभियान में जुट जाए तथा कांग्रेस की नीतियों का जन-जन तक प्रचार करें। आने वाला समय कांग्रेस का है और अब वह दिन दूर नहीं जब तोशाम क्षेत्र समूचे प्रदेश में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयामों को छुआ है। हर वर्ग को उनके वह सभी हक प्राप्त हुए है जिनके वे हकदार थे। विकास के मामलों में पिछड़ा हरियाणा प्रदेश आज देशभर में सबसे अधिक हुए विकास के मामलों में बहुत आगे पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आशीर्वाद उनपर हमेशा बना रहा है तथा जिसकी बदौलत उन्होंने तोशाम में वे हरसंभव प्रयास किए हैं जिनसे क्षेत्र प्रदेश में अपनी एक अग्रणी भूमिका दर्ज कर सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदा सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चला है जिससे आज छत्तीस बिरादरी का साथ कांग्रेस पार्टी के साथ बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और पार्टी दोबारा प्रदेश में सत्तासीन होगी तथा इसके बाद तोशाम क्षेत्र में विकास कार्य और भी तेज गति से आगे बढाएं जाएंगे।
वनमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अब हाशिए पर है, क्योंकि प्रदेश की जनता ने उनके अस्तित्व को पूरी तरह से नकारकर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज विरोधी कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों के सामने कहीं भी टिक नहीं पा रहे है जिस कारण आज वे स्वयं को कांग्रेस के सामने बौना मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है जो पार्टी के अस्तित्व की लड़ाई लडता है। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर बोलते हुए वनमंत्री ने कहा कि वे उनके निदान के लिए हमेशा गंभीर रही है तथा उन्होंने काफी हद तक इन्हें समाप्त भी किया है यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के ओजस्वी नेतृत्व में कांग्रेस शासित सरकार ने प्रदेश में चहुमुंखी विकास करवाया। जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी जीत हासिल हुई और अब यही बात विधानसभा चुनावों में दोहराई जाएगी। कांग्रेस पार्टी और भी अधिक मजबूती से उभरकर हरियाणा में सरकार बनाएगी तथा प्रदेश में विकास को आगे बढाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इनेलो और हजकां पार्टी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड रही है। इन क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। जनता ने तथा इन पार्टियों के नेताओं ने पूर्ण रूप से इन्हें नकार दिया है तथा गत दिनों में जो भी बिखराव इन दलों में देखने को मिला है उससे ये स्पष्ट हो गया है कि आज लोगों ने अपने विकास का रास्ता कांग्रेस पार्टी के साथ चुन लिया है।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इन क्षेत्रीय दलों ने जो भी गठबंधन किए उनमें कोई भी नीतिगत रूप से स्थाई गठबंधन नहीं रहा, क्योंकि इनका समझौता केवल अपनी सुविधा को देखते हुए किया गया उसमें आम जनता की भलाई की सोच को कोई स्थान नहीं दिया गया था। जिसके परिणामस्वरूप ये स्वार्थी दल अपने आप ही गर्त की ओर चले गए। उन्होंने आगे बताया कि इलाके की जनता राजनीतिक रूप से जागरूक है। आम जन को आज इस बात की समझ आ चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है तथा वे अपने नेता का चुनाव करने में सक्षम है।
Hoeveel kan ik lenen? (hypotheek). Wat worden mijn maandlasten? (hypotheek) … Hoeveel hypotheek heb ik nodig? Hoe hoog is de boete die ik nu zou moeten
Hypotheken? Heel veel hypotheek informatie: verschillende hypotheekvormen, hypotheekrentes, nationale hypotheek garantie, hoe een hypotheek te vergelijken.