इन्वैटिंग हाजीयो के लिए बना हज-एप्प

0
7

hajj app 1आई एन वी सी,
रायपुर,

  • देश और दुनिया में पहली बार छत्तीसगढ़ के हज यात्री करेंगे हज-एप्प का इस्तेमाल : डॉ. सलीम राज

छत्तीसगढ़ के हज यात्री इस वर्ष की अपनी हज यात्रा में एक दूसरे से तथा अपने परिजनों से लगातार सम्पर्क बनाए रखने और एक-दूसरे की लोकेशन की ताजा जानकारी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित हज-एप्प का इस्तेमाल करेंगे। कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के अनुसार यह हज-एप्प एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन पर संचालित होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की  विशेष पहल पर इस मोबाइल एप्लीकेशन को राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से विकसित कराया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के हज यात्रियों को उनके मोबाइल फोन के साथ यह एप्लीकेशन निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार भी हज यात्रियों को मोबाइल फोन की सुविधा दे रही है, जिसे यात्रा से लौटने के बाद वे हज कमेटी में जमा कर देंगे और अगले तीन साल की हज यात्राओं में जाने वाले यात्री भी बारी-बारी से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित नवीन विश्राम भवन के सभाकक्ष में हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया, जिसमें उन्हें इस मोबाइल एप्लीकेशन के इस्तेमाल के तौर-तरीकों की जानकारी दी गई। हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कार्यक्रम में बताया कि देश और दुनिया में पहली बार अपने राज्य के हज यात्रियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित इस आधुनिक टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हज कमेटी के अध्यक्ष  डॉ. राज सहित सभी हज यात्रियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। अध्यक्ष डॉ. राज ने बताया कि इस मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से हज यात्री दूसरे साथी यात्रियों और भारत में अपने परिजनों के साथ निःशुल्क संवाद स्थापित कर सकेंगे। राज्य के हज यात्रियों के लिए अपनी हज यात्रा में इस आधुनिक संचार टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का यह पहला अवसर होगा।  प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि  इस वर्ष छत्तीसगढ़ से लगभग 332 यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं। राज्य शासन द्वारा हज यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान उपयोग के लिए मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराये जाएंगे। डॉ. राज ने बताया कि इस एप्लीकेशन के उपयोग से यात्रियों की परेशानियां कम होंगी। फोन कॉल पर खर्च होने वाली राशि बचेगी, इसमें नेटवर्क कव्हरेज जैसी समस्याएं नहीं होंगी, हज यात्रियों की लोकेशन आसानी से मिल सकेगी और संदेशों का अदान-प्रदान निःशुल्क हो सकेगा। जिन हज यात्रियों के पास स्वयं का मोबाइल फोन है, उन्हें भी यह हज-एप्प निःशुल्क दिया जा रहा है।
डॉ. सलीम राज ने बताया कि पूरी दुनिया से लगभग 65 लाख लोग हज यात्रा पर जाते हैं। इतनी भीड़ वाली जगह में यह एप्प हज यात्रियों के लिए मददगार साबित होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सचिव श्री साजिद मेमन, प्रशिक्षक द्वय श्री सलीम अशरफ और साजिद अमजद सहित  बड़ी संख्या में हज यात्री मौजूद थे। हज यात्रियों को उनकी यात्रा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां भी इस दौरान प्रदान की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here